महिला संवाद में बन रही सामाजिक विकास की नई योजना
महिला संवाद में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा हो रही है। रजाकपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बीपीएम मनोरंजन कुमार ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी।...

नावकोठी, निज संवाददाता। महिला संवाद में नित्य नयी योजना बन रही है। यह योजना सामाजिक विकास की मूल आधार बन रही है। संवाद में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि व सामाजिक कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला प्रताड़ना आदि की चर्चा जोरों पर हो रही है। मंगलवार को रजाकपुर पंचायत में आशीर्वाद जीविका महिला ग्राम संगठन चक्का तथा भारतमाता जीविका महिला ग्राम संगठन डुमरिया में महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन में बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा।
मुख्यमंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जिससे महिलाओं के जीवन में आए बदलाव उसकी जानकारी भी दी गयी। महिला संवाद में जीविका से जुड़ी वैसी महिलाओं के अनुभवों को साझा किया गया। प्रखंड पंचायती राज अधिकारी निधि प्रिया, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रोहित कुमार, विकाश कुमार, बरखा कुमारी, दुलारचंद राम, जीविका मित्र सरिता, रीता, फूल कुमारी, शोभा देवी आदि ने बताया कि महिला संवाद महिलाओं के विचारों का एक ऐसा मंच बन गया है जहां महिलाओं के उत्थान की चर्चा आम हो गयी है। समस्याओं पर भी वृहत चर्चा हो रही है। इसी के तहत जीविका भवन, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना, सामूहिक ऋण मुहैया आदि मांगें भी उठ रही हैं। बीपीएम ने बताया कि इनकी प्रमुख समस्याओं को प्रखंड जीविका के एप्प से उच्चाधिकारियों तक प्रेषित किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।