Train Delays Cause Passenger Discomfort at Khurja Junction नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल, कई विलंब से पहुंचीं, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsTrain Delays Cause Passenger Discomfort at Khurja Junction

नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल, कई विलंब से पहुंचीं

Bulandsehar News - ट्रेनों की रफ्तार पटरी पर नहीं आ रही है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खुर्जा जंक्शन पर कई ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। बुलंदशहर से चलने वाली शटल भी निर्धारित समय से आधे घंटे की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 15 May 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल, कई विलंब से पहुंचीं

ट्रेनों की रफ्तार फिलहाल पटरी पर नहीं आ रही है। जिस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को खुर्जा जंक्शन पर ठहरने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। जिस कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा बुलंदशहर स्टेशन से चलने वाली शटल भी अपने निर्धारित समय से आधा घंटे की देरी से रवाना हुई। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग देश के सबसे व्यस्त रेलमार्ग पर शुमार है। इस रेलवे ट्रैक पर दिनभर में सैकड़ों ट्रेनों का आवागमन होता है। कुछ ट्रेनों का खुर्जा जंक्शन पर स्टॉपेज भी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अलीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अलीगढ़-न्यू दिल्ली ईएमयू अपने निर्धारित समय सुबह 07:02 के स्थान पर 19 मिनट की दूरी से खुर्जा जंक्शन पहुंची।

लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12:38 के स्थान पर दोपहर 01:01 पर पहुंची। गोंडा से दिल्ली के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित 12:52 के स्थान पर 01:48 पर आई। पंजाब के बठिंडा तक चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 02:45 के स्थान पर 03:29 पर खुर्जा जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। बुलंदशहर रेलवे स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शटल सुबह 05:35 पर हापुड़ के लिए रवाना होती है, लेकिन बुधवार को यह ट्रेन 06:09 पर रवाना की गई। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। ------- गौरव शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।