Devar Assaults Bhabi Over Roof Lock Dispute in Gularnaka बांदा में भाभी को तमाचा जड़ की छेड़छाड़, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsDevar Assaults Bhabi Over Roof Lock Dispute in Gularnaka

बांदा में भाभी को तमाचा जड़ की छेड़छाड़

Banda News - गूलरनाका में एक युवती ने अपने देवर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। 19 सितंबर को, जब देवर ने छत पर ताला लगाने से मना किया, तो उसने युवती को तमाचा मारा और धक्का देकर गिरा दिया। पीड़िता के शोर मचाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSat, 28 Sep 2024 10:48 PM
share Share
Follow Us on
बांदा में भाभी को तमाचा जड़ की छेड़छाड़

छत पर ताला लगाने से मना करने पर देवर ने भाभी को तमाचा जड़ते हुए उससे छेड़छाड़ की। शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका की युवती के मुताबिक, 19 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह घर पर थी। पति ऊपर कमरे में था। देवर कपड़े फैलाने पर विवाद करने लगा। देवर ने छत पर ताला लगा दिया। ताला लगाने से मना किया तो उसने गाल पर चाटा मारा तथा धक्का देकर गिरा दिया। बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर लात-घूंसों से मारा पीटा। पति दौड़कर नीचे आया तो आरोपित देवर गाड़ी लेकर भाग निकला। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची। जिसके बाद पीड़िता ने शहर कोतवाली में मामले की तहरीर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।