Gabhana stones at BJP office sabotage गभाना भाजपा कार्यालय पर पथराव, की तोड़फोड़, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsGabhana stones at BJP office sabotage

गभाना भाजपा कार्यालय पर पथराव, की तोड़फोड़

Aligarh News - गभाना। कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 12 May 2021 08:20 PM
share Share
Follow Us on
गभाना भाजपा कार्यालय पर पथराव, की तोड़फोड़

गभाना। कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यालय में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।

आस पास के लोगों का कहना है कि बुधवार की शाम 4:30 बजे करीब किसी लड़की को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस को देर से पहुंचने के कारण उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय पर पथराव कर शीशे व कैमरे भी तोड़ दिये। तोड़फोड़ करने वाले लोग क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ठाकुर दलवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। अभी तक कोई भी तहरीर थाना में नहीं पहुंची है। घटना की पूरी जानकारी मुकदमा दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। तोड़फोड़ को देखकर कस्बा में सनसनी फैल गई। लेकिन सभी दूर से हंगामा देखते रहे। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर आ जाती तो समय रहते हंगामे पर काबू पाया जा सकता था। जानकारी पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।