यमुना एक्सप्रेसवे पर अगले सप्ताह से एक बार फिर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने ठंड और घने कोहरे के चलते लागू की गई गति सीमा में फेरबदल करने का निर्णय लिया है। 16 फरवरी से एक्सप्रेसवे पर पुरानी गति सीमा में वाहन चल सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-21 में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लेआउट मास्टर प्लान (भू उपयोग) को मंजूरी दे दी है। फिल्म सिटी में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे व्यावसायिक गतिविधियां होंगी।
यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) से जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई की टीम ने मंगलवार को दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज की जमीन का मौके पर जाकर सर्वेक्षण किया। इंटरचेंज का निर्माण एक वर्ष में पूरा होगा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते वाहनों की स्पीड लिमिट में फेरबदल किया गया है। आज से एक्सप्रेसवे नई स्पीड लिमिट लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने भी इसे लेकर पत्र जारी कर दिया है।
यूपी की योगी सरकार ने प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास व आईटी एवं इलेक्ट्रानिक और अध्यक्ष यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण अनिल कुमार सागर को हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया है।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने किसानों के लीजबैक मामलों का झंझट खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी मिलने के बाद गांवों में आबादी का सीमांकन (पेरीफेरी) के बाहर ही भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। फिलहाल 15 गांवों का सर्वे शुरू कराया गया है।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के एलानइमेंट में बदलाव किया गया है। अब यह 101 किलोमीटर के बजाय 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा। इससे वृंदावन की राह आसान होगी।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 735 एकड़ में बसने वाली राया हेरिटेज सिटी के ड्राफ्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। हेरिटेज सिटी में मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए 6300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
यमुना विकास प्राधिकरण ने 50-50 एकड़ में डाटा सेंटर पार्क और आईटी पार्क का विकास करने की योजना बनाई है। यहां इलेक्ट्रॉनिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एविएशन से जुड़ी इकाइयां लगेंगी।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मथुरा में कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र की 16.35 हेक्टेयर यानी 40 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया है।