मेरठ यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी मधुमक्खियों ने तांडव मचाया। सुबह से दोपहर तीन बजे तक कैंपस में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं और अपने काम के लिए पहुंचे लोगों को मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया।
एक शख्स अपनी मकान के नीचे ही फूलों की दुकान करता है। उसके मुताबिक सड़क पर लगे जाम में वह एक ई-रिक्शा चालक को अपनी दुकान से बचाकर ई-रिक्शा निकालने के लिए कहने लगा तभी अचानक बराबर से गुजर रही कार चला रहा युवक उसे गाली देने लगा। आरोप है कि उसकी कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा और हूटर लगा हुआ था।
आकाश आनंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर बहुजन मूवमेंट के अपमान का आरोप लगाते हुए उदित राज को पार्टी से बाहर करने की मांग की। आकाश आनंद ने यहां तक कहा कि संसद में शोर करने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं।
लंबी कतारों में लोग देर रात तक भगवान शिव की अराधना के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहते हैं। इस मंदिर का नाम है महादेव झारखंडी। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में दूर-दराज से भक्त, बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वे यहां मेले का भी आनंद लेते हैं। इस मंदिर की कहानी बेहद रोचक और पुरानी है।
परिजनों की रातों की नींद उड़ी हुई है। हर दिन यही चिंता सताए जाती है कि वह किस हाल में होंगे। पुलिस की छानबीन से परिजन नाखुश हैं। पढ़ने की उम्र में बेटे के कंधों पर परिवार का बोझ आ गया है। परिवारीजनों का एक ही सवाल है आखिर वे क्या करें? कहां तलाश करें?
काम के दौरान ही मोबाइल पर वह अपने प्रेमी से भी चैटिंग करती रही। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत का पता चलने पर उसका प्रेमी भी शो रूम में पहुंच गया।
दोपहर करीब दो बजे रवि ने अपने साथी सिपाही संजय को फोन करके कहा कि फरीदापुर के पीछे यूके लिप्टस के जंगल में 4-5 बदमाश उनके साथ मारपीट और लूट कर रहे हैं। कुछ देर बाद संजय दो-तीन लोगों के साथ पहुंचे तो रवि की कार सड़क किनारे खड़ी मिली और ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर मीनू पड़ी थी।
पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए परिजनों ने चौकी पर जमकर हंगामा किया और चौकी इंचार्ज और सिपाही अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बीच आरोपी सिपाही चौकी छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विक्षोभ कमजोर होने के कारण इनके गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं नहीं चल पा रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 से गिरकर 27 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारा 13 से बढ़कर 14 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.8 डिग्री अधिक है। हवा की गति औसत 03.2 किमी प्रति घंटा रही।
एम्स के मनोचिकित्सक डॉ. मनोज पृथ्वीराज ने बताया कि एम्स में ओसीडी से ग्रसित मरीजों की संख्या अच्छी खासी है। इनमें महिलाएं अधिक हैं। इस तरह के केस हर दिन आ रहे हैं। इनमें कई ऐसी महिलाएं है, जो किचन में अपने बर्तनों को तीन से चार बार धोती है इसके बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है।