नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना के बाद से अचानक पटना टू दिल्ली की हवाई उड़ान का किराया 22 हजार के पार चला गया। वहीं पटना-मुंबई मार्ग पर भी हवाई किराया आसमान छू रहा है। 18 फरवरी को पटना से मुंबई जाने का अधिकतम किराया 28 हजार पर पहुंच गया है
15 फरवरी को दिल्ली से दरभंगा का अधिकतम विमान किराया साढ़े सत्रह हजार हो गया है। वहीं दिल्ली से पटना का अधिकतम किराया सवा सत्रह हजार है। मुंबई से दरभंगा का किराया 20081 रुपए है। जो सामान्य दिनों से कई गुना ज्यादा है।
इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर करीब साढ़े पांच घंटे यात्री फंसे रहे और उन्हें दूसरे विमान से पौने सात बजे रवाना हुए। इधर, दिल्ली से पटना जाने वाले 160 यात्रियों को दो घंटे देर से एसजी 3453 विमान को एसजी 8714 बनाकर भेजा गया।
गुवाहाटी से पटना आ रहे स्पाइसजेट के विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद बागडोगरा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की गई। पटना से गुवाहाटी की वापसी की फ्लाइट रद्द कर दी गई।
बिहार के 3 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण की घोषणा होते ही एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया एक्टिव हो गई है। 6 फरवरी को सर्वे टीम राजगीर पहुंचेगी। 7 दिनों तक सर्वेक्षण करेगी। राज्य में राजगीर, भागलपुर और सोनपुर में ग्रीनलैंड एयरपोर्ट खुलेंगे।
राज्य में आठ ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट बनाये जाने का प्रावधान बजट में किया गया है। इनमें सहरसा, वाल्मीकिनगर, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, गोपालगंज, मोतिहारी और रक्सौल में हवाई अड्डा विकसित होगा। वहीं राजगीर, सोनपुर और भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा।
आम बजट में बिहार को मिलीं सौगातों पर गृह मंत्री अमित शाह ने बिहारवासियों को बधाई दी है। उन्होने एक्स पर लिखा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट संबंधी निर्णयों से आने वाले समय में बिहार शिक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी, किसान कल्याण और रोजगार का केंद्र बनने वाला है।
विमानों के समय से नहीं पहुंचने के कारण कई लोगों के जरूरी काम छूट गए तो कई लोग जरूरी कार्यक्रम में शामिल नहीं सके। रद्द विमानों में एसजी 8721 दिल्ली पटना और एसजी 534 अहमदाबाद पटना शामिल हैं।
एयरपोर्ट के पास वाहनों का परिचालन सहज तरीके से हो इसके लिए दो जगहों पर यू-टर्न बनाया जाएगा। तात्कालिक योजना के तौर पर वेटनरी कॉलेज ग्राउंड के सामने एक यू-टर्न तथा नए इंट्री गेट और स्टेट हैंगर के बीच दूसरा यू-टर्न बनाया जाएगा।
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह दिल्ली से आ रही फ्लाइट को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। आसमान में कुछ देर चक्कर काटने के बाद विमान वापस दिल्ली लौट गया। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी सवार थे।