Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़teenager girl s ultrasound was done on the complaint of stomach pain found to be pregnant shameful act of grandfather

पेट दर्द की शिकायत पर किशोरी का अल्ट्रासाउंड हुआ तो निकली प्रेग्नेंट, रिश्ते के दादा की शर्मनाक करतूत

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई। पेट दर्द की शिकायत होने पर पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें वह छह महीने की गर्भवती निकली। पुलिस ने अब मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है।

Ajay Singh संवाददाता, बुलंदशहरTue, 13 May 2025 07:06 AM
share Share
Follow Us on
पेट दर्द की शिकायत पर किशोरी का अल्ट्रासाउंड हुआ तो निकली प्रेग्नेंट, रिश्ते के दादा की शर्मनाक करतूत

यूपी के बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते का दादा लगने वाला युवक किशोरी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पेट दर्द की शिकायत होने पर पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें वह छह महीने की गर्भवती निकली। पुलिस ने अब मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है। आरोपी पिछले सात माह से किशोरी से दुष्कर्म करता चला आ रहा था।

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 20 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में किशोरी के ही रिश्ते में लगने वाले 25 वर्षीय दादा द्वारा अपहरण की बात सामने आई। 8 मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी और थाने में बयान दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिस पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो किशोरी 6 महीने की गर्भवती पाई गई। पुलिस ने मामले में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है।

ये भी पढ़ें:कुत्ता घुमाने को लेकर बवाल, महिला को बाल पकड़ कर पीटा, पति से भी मारपीट; VIDEO

कई दिन परिजनों को गुमराह करता रहा आरोपी

किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी से जब उसकी बेटी के अपहरण कर ले जाने के बारे में जानकारी की तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह रिश्ते में उसका दादा लगता है, वह ऐसा कैसे कर सकता है। इसके बाद वह गांव भी आता जाता रहा। जिससे परिजनों को उस पर शक न हो। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयानों के बाद आरोपी द्वारा दुष्कर्म और अपहरण की पुष्टि हो गई।

ये भी पढ़ें:तंत्र नहीं, नाजायज रिश्ते में बाधक बनने पर मुस्कान-साहिल ने किया सौरभ का कत्ल

आरोपी की पत्नी के जापे में घर जाती रहती थी पीड़िता

जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले आरोपी की पत्नी का प्रसव हुआ था। 25 वर्षीय आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दादा लगता है। इसके आरोपी की पत्नी के जापे में पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपी के घर जाती रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया था। लगातार वह उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था।

क्या बोली पुलिस

बुलंदशहर की जहांगीरबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराया गया, जिसमें वह गर्भवती पाई गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें