महाराष्ट्र में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद सोमवार को विधान परिषद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान विपक्षी MVA ने ईवीएम को लेकर जोरदार हंगामा किया है। विधायकों ने ईवीएम के विरोध में विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया।
इंडिया गठबंधन ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में चुनाव प्रक्रियाओं और ईवीएम के लिए एसओपी में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने का फैसला लिया।
चुनाव में मिली करारी हार के बाद विपक्षी गठबंधन में दरार दिखनी शुरू हो गई है। उद्धव गुट के प्रवक्ता ने एक टीवी चैनल में इंडिया गठबंधन के साथी दलों पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि जिसे रहना है रहो, या रास्ता नापो।
चुनाव से पहले जहां माना जा रहा था कि एकनाथ शिंदे ही राज्य की दोबारा कमान संभालेंगे, लेकिन बुधवार को शिंदे ने प्रेस कांफ्रेस में साफ कर दिया कि उन्हें भाजपा के मुख्यमंत्री से कोई आपत्ति नहीं है।
हाल ही में आए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। कई सीटों पर वोट का अंतर 5,000 से भी कम रहा। बंपर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी और महायुति को और फायदा मिल सकता था।
महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम ऐसे रहे हैं कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि बीजेपी ने कांग्रेस को धूल चटा दी है। महाराष्ट्र में 75 सीटों पर कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से था जिसमें कांग्रेस के हाथ केवल 10 सीटें आईं।
भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मजबूत प्रदर्शन ने एमवीए को न केवल सरकार बनाने से रोका, बल्कि अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी खाली रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि जाते-जाते कांग्रेस ने दिल्ली के आसपास की संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दी।
By election results: महाराष्ट्र में करारी हार के बावजूद कांग्रेस ने साउथ में कुल पांच सीटों पर विजयी पताका लहराया। इसमें कर्नाटक की तीन, केरल की एक विधानसभा और वायनाड लोकसभा सीट शामिल है।
Maharashtra Assembly Chunav Parinam: नंदूड़बाड़ विधानसभा सीट पर भाजपा के विजय कुमार गावित ने कांग्रेस के किरण दामोदर ताडावी पर 52, 586 वोटों से बढ़त बना रखी है। गावित 1995 से लगातार इस सीट से छह बार चुनाव जीत चुके हैं। सातवीं बार वह यहां से मैदान में हैं।