बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2 लाख 78 हजार 725 करोड़ के कुल बजट का 99.21 प्रतिशत राशि खर्च की। यानी 2 लाख 76 हजार 522 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ खर्च किया। जबकि 2001-02 में राजद सरकार बजट का मात्र 23 प्रतिशत राशि ही खर्च कर रही थी। ये बात डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कही।
बिहार विधान परिषद में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष की नेत्री राबड़ी देवी के बीच फिर बहस हो गई। मुख्यमंत्री ने राजद सदस्यों की आरक्षण 65 प्रतिशत करने के नारे लिखे टीशर्ट पहन कर आने पर सवाल उठाया। जिसके बाद विपक्षी सदस्य विरोध में सदन से बाहर चले गए।
बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायक आज हरी टी शर्ट पहनकर पहुंचे। इस दौरान बढ़ा हुआ आरक्षण लागू करने की मांग की। तख्तियां लेकर आरजेडी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केे बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू यादव ने खटारा बिहार दिया था। जिसेे नीतीश कुमार ने मर्सिडीज बना दिया।
डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति चार वर्ष की उम्र से घोटाले कर रहा हो, वो हमें राजा हरिश्चंद्र की तरह उपदेश दे रहा है। तेजस्वी लाख कोशिश कर लें ,अपने मां- बाप का पाप छुपा नहीं पाएंगे। उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते हुआ कहा कि ये लोग सिर्फ विक्टिम कार्ड खेलते हैं
तेजस्वी यादव ने बिहार के बढ़े हुए बजट पर कहा कि चुनाव वर्ष होने क चलते अप्रत्याशित रूप से 39 हजार करोड़ की वृद्धि की गई है। सरकार को बताना चाहिए, कि इतनी राशि एक साल में कैसे बढ़ गई?
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लौंडा नाच वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि तब ये भी ताली पीटते थे, लौंडा नाच बिहार की संस्कृति और विरासत है। उसका ये लोग बखौल उड़ाते हैं।
साल 2025 में नीतीश सरकार ने 65 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा इस साल 29735 पदों पर नियुक्ति की योजना है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 6074 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।
6000 से कम मासिक आय वालों को सरकार चरणबद्ध तरीके से दो-दो लाख का अनुदान दे रही है। वर्ष 2023-24 में 40 हजार 99 लाभार्थियों को 321 करोड़ 67 लाख दिये जा चुके हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में दो लाख 32 हजार आवेदन आए। इनमें 59 हजार को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है।
डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11 हजार 187 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया। चार हजार 974 करोड़ रुपये चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल और एएनएम-जीएनएम स्कूल के निर्माण के लिए रखे गए हैं।