भीषण गर्मी के बीच रिसाल सिंह नगर में पानी का संकट
Aligarh News - फोटो.. मुस्ताक नगर में पानी नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन नलकूप की

फोटो.. मुस्ताक नगर में पानी नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन नलकूप की क्षमता हो गई कम, पाइप लाइनों में नहीं आ रहा पानी पानी के लिए 30 हजार से अधिक की आबादी हो रही है परेशान अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता भीषण गर्मी के बीच महानगर में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। शहर के अधिकांश हिस्से में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। पेयजल आपूर्ति पटरी से पटरी से उतर गई है। वार्ड 30 रिसाल सिंह नगर के कई मोहल्लों में गंदा पानी आने के साथ आखिरी छोर तक पानी नहीं आने की समस्या से लोग परेशान हैं।
मुस्ताक नगर में शनिवार को महिलाओं ने पानी को लेकर प्रदर्शन किया। वार्ड 30 रिसाल सिंह नगर की आबादी 25 से 30 हजार है। यहां पर पानी की आपूर्ति किशोर नगर के ओवरहेड टैंक से होती है। किशोर नगर में स्थित ओवरहेड टैंक पहले से क्षमता से अधिक पानी की आपूर्ति हो रही है। आईटीआई रोड समेत अन्य स्थानों पर भी यहां से ही पानी की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र का दायरा काफी विस्तृत है, लेकिन नलकूप व ओवरहेड टैंक सीमित हैं। इससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पार्षद की ओर से पाइप लाइन सही कराने, नलकूप लगवाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया है। मुस्ताक नगर में महिलाओं ने किया प्रदर्शन मुस्ताक नगर में दो माह से पानी की किल्लत चल रही है। नगर निगम समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। नगर निगम जलकल विभाग में अधिकारियों की कमी है। यहां पर महाप्रबंधक की तैनाती नहीं है। एई व जेई पर 15 लाख की आबादी तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने का जिम्मा है। नगर निगम में पानी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में 230 एमएलडी पानी की डिमांड पहुंच रही है। जबकि सभी स्रोतों से जलापूर्ति 170 व 180 एमएलडी है। बोले लोग वार्ड में पेयजल संकट से हजारों की संख्या में जनता जूझ रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। किशोर नगर से पानी आता है। इसलिए अधिकांश मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचता है। नलकूप की डिमांड नगर निगम से की गई है। दिनेश भारद्वाज, पार्षद वार्ड नंबर 30 रिसाल सिंह नगर। पानी के लिए गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। पानी से ही सारा काम होना होता है। लेकिन उसी के लिए भटकना पड़ रहा है। इंतजार करते लोग थक जाते हैं। ज्ञान शर्मा गर्मी बढ़ने से पानी की किल्लत और बढ़ गई है। आखिरी छोर तक पानी नहीं आ रहा है। कुछ स्थानों पर गंदा पानी आ रहा है। सलीम खान पेयजल आपूर्ति की दिशा में नगर निगम काम कर रहा है, लेकिन उसका फायदा जनता को अभी नहीं मिल रहा है। नया नलकूप वार्ड में लगाया जाए, जिससे समस्या खत्म हो। सुधीर भारद्वाज आखिरी छोर पर पानी नहीं आता है। 10 मिनट पानी आता है और बंद हो जाता है। घर में पीने के लिए पानी बाजार लाना पड़ रहा है। किसी दिन सुबह पानी मिलेगा तो किसी दिन शाम को। अंकित पानी रोजाना नहीं आता है। इससे घर के काम काज में परेशानी होती है। नगर निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से घर के काम नहीं हो पा रहे। सलमा पानी लेने के लिए दूसरे घरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिन घरों में सबमर्सिबल लगा है वहां से पानी लेते हैं। पाइप लाइन में रात तक पानी नहीं आता है। मुन्नी बेगम मोहल्ले में इक्का दुक्का हैंडपंप हैं जो खराब पड़ेहैं। इससे पानी नहीं मिल पाता है। कई दिनों तक गंदा पानी आता है। मुनीसा पानी की दिक्कत सर्दियों में भी थी लेकिन अब और बढ़ गई है। गर्मी में पानी किस समय और कब आएगा कोई पता नहीं रहता है। पानी की जरूरत अब ज्यादा पड़ रही है। समीना बोले अधिकारी बरौला जाफराबाद पर नया ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हो गया है। उसका संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में पेयजल का संकट खत्म होगा। नरेंद्र सिंह, जेई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।