श्रीराम की नगरी अयोध्या से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अयोध्या महोत्सव का है। वीडियो में भोजपुरी गाना बज रहा है और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के अलावा कई अन्य युवतियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसे अश्लीलता फैलाने वाला कार्यक्रम बताते हुए सपा ने निशाना साधा है।
छपरा में शादी समारोह के दौरान खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने पर बारातियों की जमकर पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने आरा से आए बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
बज्जिका समेत बिहार की पांच भाषाओं का महोत्सव मनाया जाएगा। कला संस्कृति विभाग ने ऐसा निर्देश जारी किया है। मुजफ्फरपुर में पहलीबार बज्जिका महोत्सव होगा। बिहार की पांच प्रचलित भाषाओं का महोत्सव मनाने के लिए जिलों का निर्धारण किया गया है।
काराकाट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़े भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ चार थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। पवन सिंह पर तय सीमा से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल रोड शो करने का आरोप लगा था। इन सभी मामलों में उन्हें बिक्रमगंज कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनकी गुरुवार को अदालत में पेशी हुई।
फतेहपुर में बारात की अगवानी के दौरान डीजे पर डांस कर रहे बरातियों और घरातियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने को बदलवाने के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
चिराग एक राजनेता होने के साथ ही एक्टर भी रहे हैं। हालांकि, एक्टिंग में उनका सिक्का जमा नहीं। आज भी चिराग की पर हजारों लड़कियां मरती हैं।
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव अपना एक और नया गाना लेकर आए हैं। इस गाने का टाइटल 'घर में लगा द ना एसी बलम' है।
खुशी कक्कड़ का एक और नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल 'जसही लगवनी ओठललिया' है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रियंका सिंह के गाने 'हरदिया वरदिया' में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती रहती नजर आ रही हैं। प्रियंका और माही की जोड़ी जब भी एक साथ आती है धमाल ही मचा देती है।
माही श्रीवास्तव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'मारब चोटी से चोट' है। माही के गाने को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है।