Top Ten Naxalite Arvind Bhuiyan Arrested After Three Years in Bhadwar District गया में तीन साल से फरार टॉप-10 नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsTop Ten Naxalite Arvind Bhuiyan Arrested After Three Years in Bhadwar District

गया में तीन साल से फरार टॉप-10 नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार

पुलिस तीन साल से कर रही थी तलाश लेवी मांगने और अपहरण करने सहित

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 16 May 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
गया में तीन साल से फरार टॉप-10 नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार

जिले के भदवर थाना क्षेत्र के रबदी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने तीन वर्षों से फरार टॉप टेन नक्सली अरविंद भुइयां को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि इमामगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पारंपरिक और तकनीकी आसूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के दौरान अरविंद भुइयां पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन, सशस्त्र बलों की घेराबंदी में वह पकड़ा गया। उस पर 2021 में दर्ज एक मामले में लेवी मांगने, गाली-गलौज, अपहरण और मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं। पीड़ित की शिकायत पर भदवर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इसमें अरविंद भुइयां की संलिप्तता जांच में सामने आई थी। घटना के बाद से वह लगातार फरार था और कई नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गिरफ्तार नक्सली को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।