Om Prakash Rajbhar Defends Wing Commander Vyomika Singh Against Casteist Remarks by SP Leader Ramgopal Yadav विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान कर सपा ने उजागर की दलित व महिला विरोधी सोच : ओम प्रकाश राजभर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsOm Prakash Rajbhar Defends Wing Commander Vyomika Singh Against Casteist Remarks by SP Leader Ramgopal Yadav

विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान कर सपा ने उजागर की दलित व महिला विरोधी सोच : ओम प्रकाश राजभर

Lucknow News - - सपा नेता के बयान पर सुभासपा अध्यक्ष ने किया पलटवार - बोले सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 16 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान कर सपा ने उजागर की दलित व महिला विरोधी सोच : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर में शामिल विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से की गई जातिसूचक टिप्पणी पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि व्योमिका सिंह केवल नाम नहीं बल्कि भारत की गौरव, महिला सशक्तीकरण व नए भारत के उड़ान का प्रतीक हैं। जाति के आधार पर वीरांगना का अपमान कर सपा ने अपनी दलित व महिला विरोधी सोच उजागर की है। राजधानी स्थित गोल्फ सिटी में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके निशाने पर सपा रही।

राजभर बोले प्रो. रामगोपाल यादव का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों का सम्मान नहीं करता। यह सिर्फ इन्हें वोटबैंक की नजर से ही देखता है। यह विवादित बयान सेना व हर भारतीय का अपमान है। भारत दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। सपा को देश व सेना से माफी मांगनी चाहिए। राजभर ने कहा कि सपा कभी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ खिलवाड़ करती है तो कभी वीरांगना पर जातिसूचक टिप्पणी करती है। सपा यह जान ले कि दलित समाज की बेटी भी वीरांगना हो सकती है, जो सरहद पर जाकर लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि सपा ने सरकार में रहते हुए दलित महापुरुषों के नाम मिटाने की कोशिश की और सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त हो चुके 78 लोगों को इसलिए ज्वाइन नहीं कराया क्योंकि वह दलित थे। यही नहीं प्रमोशन में आरक्षण को भी सपा ने खत्म किया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक प्रतिनिधित्व, न्यायिक भागीदारी व राष्ट्र निर्माण में शोषित-वंचितों की भूमिका सुनिश्चित करने को कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर व राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।