अमित शाह के मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने बताया जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम सप्ताह में एडीएम में बिहार विधानसभा चुनाव की सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी।
Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने AIADMK के साथ गठबंधन करने के लिए पार्टी राज्य ईकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई को पद से हटाया है।
अमित शाह ने एक बार फिर से संकल्प दोहराया है कि 31 मार्च 2026 तक देश पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत बना रही है। हम विकास के रास्ते पर बढ़ रहे हैं और देश नक्सलमुक्त हो रहा है। 31 मार्च, 2026 तक भारत पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।
गोपालगंज में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया उन्होने कि अब अयोध्या के बाद माता सीता की बारी है। बहुत जल्द माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। जो पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा। रामायण सर्किट बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देगा।
अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने कितने सारे घोटाले किए। अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला, रेलवे होटल घोटाला, मिट्टी घोटाला, चहवाहा स्कूल घोटाला और गौ माता का चारा भी लालू प्रसाद खा गए।
बिहार में 2025 में चुनाव होने जा रहा है। आपको तय करना है कि लालू राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या नीतीश कुमार और मोदी जी के साथ विकास के रास्ते पर चलना है। लालू यादव पर परिवारवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को सेट कर दिया।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की हजारों करोड़ की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया।
नित्यानंद राय ने दावा किया है कि तेजस्वी इस बार राघोपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे अपना विधानसभा क्षेत्र छोड़ रहे हैं। तेजप्रताव यादव पहले ही हसनपुर छोड़कर मुकेश रौशन के क्षेत्र महुआ से मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गिरि ने बताया कि अमित शाह की रैली में डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे। हर बूथ से सौ लोग भाग लेंगे। विधान सभा क्षेत्रों से गाड़ियों व दूसरे साधनों से लोग रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। पार्किंग स्थल बनाया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बिहार चुनाव पर बीजेपी कार्यालय में बड़ी बैठक होनी है। जिसमें बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।