32-Year-Old Man Arrested for Kidnapping Girl in Medininagar लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu News32-Year-Old Man Arrested for Kidnapping Girl in Medininagar

लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर में एक लड़की को भगाने के आरोप में बिहार के किशनगंज के 32 वर्षीय एहरार राही को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के पिता द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। लड़की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 29 April 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से करीब एक सप्ताह पूर्व लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में बिहार राज्य के किशनगंज जिले के आधाम थाना क्षेत्र के सड़कपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय एहरार राही को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का बयान अदालत में पंजीकृत करवाया गया है। करीब एक सप्ताह पहले लड़की के पिता ने गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।