only these 7 countries air quality good as per who see list इन 7 देशों की हवा को ही साफ मानता है WHO, भारत और पड़ोसी देशों का क्या हाल
Hindi Newsफोटोदेशइन 7 देशों की हवा को ही साफ मानता है WHO, भारत और पड़ोसी देशों का क्या हाल

इन 7 देशों की हवा को ही साफ मानता है WHO, भारत और पड़ोसी देशों का क्या हाल

  • दुनिया भर के देशों में पलूशन के लेवल को लेकर चिंता जाहिर की जाती रही है। इस बीच IQAir ने एक लिस्ट ही जारी कर दी है, जिसमें पलूशन लेवल को लेकर रैकिंग दी गई है। रैकिंग में भारत, पाकिस्तान, चीन जैसे कई देशों की स्थिति खराब बनी हुई है। हालांकि भारत ने पहले के मुकाबले में अपनी स्थिति में सुधार किया है।

Surya PrakashTue, 11 March 2025 03:03 PM
1/8

ऑस्ट्रेलिया की हवा रहने लायक

WHO के मानकों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की हवा साफ है और रहने लायक है।

2/8

IQAir की लिस्ट में बारबाडोस का भी नाम शामिल है

IQAir की सूची के अनुसार बारबाडोस की हवा भी साफ है। बारबाडोस उत्तरी अमेरिका का बहुत छोटा देश है, जिसकी आबादी महज 2.8 लाख ही है।

3/8

कैरेबियाई देश बाहामास

कैरेबियाई देश बाहामास की आबादी महज 4 लाख ही है। यहां की हवा को WHO के मानकों के मुताबिक सही पाया गया है।

4/8

न्यूजीलैंड भी है बेहद साफ हवा का धनी

दो बड़े और कई छोटे द्वीपों को मिलाकर बने इस देश की आबादी महज 52 लाख ही है। न्यूजीलैंड को बेहद खूबसूरत देश माना जाता है और यहां की हवा भी बेहद साफ है। जंगल, झील समेत कई चीजें यहां की ऐसी हैं, जिनके नजारे देखने लोग आते हैं।

5/8

ग्रेनाडा की हवा भी है साफ

ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है। यह ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। इसकी आबादी महज 1.17 लाख ही है।

6/8

बाल्टिक क्षेत्र का एस्टोनिया

एस्टोनिया की हवा को भी साफ माना गया है। बाल्टिक क्षेत्र के इस देश की आबादी 13 लाख ही है।

7/8

आइसलैंड

नॉर्डिक द्वीप का देश आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए चर्चाओं में रहता है। WHO के मानकों के अनुसार यहां की हवा भी अच्छी है और सांस लेने के लिए उत्तम है।

8/8

खराब हवा वाले देशों में भारत का 5वां स्थान

अब बात भारत की करें तो सबसे खराब हवा वाले देशों में भारत का पांचवां स्थान है, जो 2023 में सातवां था। भारत के अलावा चाड, बांग्लादेश जैसे मुल्कों की हालत भी खराब है। दिलचस्प बात यह है कि साफ हवा वाले 7 देशों में कोई भी एशिया का नहीं है।