Hindi Newsगैलरीमनोरंजनये है माधुरी दीक्षित की टॉप 10 हाई IMDb वाली फिल्में, शाहरुख-सलमान नहीं इस एक्टर संग मूवी को मिली 8 रेटिंग

ये है माधुरी दीक्षित की टॉप 10 हाई IMDb वाली फिल्में, शाहरुख-सलमान नहीं इस एक्टर संग मूवी को मिली 8 रेटिंग

  • आज हम आपको माधुरी की 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आईएमडीबी पर टॉप रेटिंग मिली है। तो चलिए जानते हैं...

Priti KushwahaSun, 23 Feb 2025 12:16 PM
1/11

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। माधुरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हैं। आज हम आपको माधुरी की 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आईएमडीबी पर टॉप रेटिंग मिली है। तो चलिए जानते हैं...

2/11

प्रहार: द फाइनल अटैक

साल 1991 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म प्रहार में उनके अलावा नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं। इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है।

3/11

परिंदा

माधुरी दीक्षित की फिल्म परिंदा में उनके अपोजिट अनिल कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।

4/11

देवदास

देवदास फिल्म ने बॉक्स ऑफिस तगड़ी कमाई की है। साल 2002 में रिलीज हुई इस देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान भी लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।

5/11

हम आपके हैं कौन..

माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म हम आपके हैं कौन साल 1994 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसे IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।

6/11

साजन

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन में माधुरी के साथ सलमान खान और संजय दत्त लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।

7/11

मृत्युदंड

प्रकाश झा की फिल्म मृत्युदंड साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी के अपोजिट आयुब खान लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है।

8/11

डेढ़ इश्किया

माधुरी दीक्षित की फिल्म डेढ़ इश्किया को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। इसमें माधुरी के अलावा हुमा कुरैशी, नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है।

9/11

तेजाब

इस फिल्म में माधुरी संग अनिल कपूर अहम किरदार में थे। इस फिल्म को IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है।

10/11

अंजाम

अंजाम में शाहरुख खान, माधुरी के अपोजिट थे। शाहरुख ने इसमें निगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।

11/11

दिल तो पागल है

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म दिल तो पागल है साल 1997 में रिलीज हुई है। इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है।