Hindi Newsगैलरीमनोरंजनऐश्वर्या राय की 10 सुपरहिट फिल्में, IMDB पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग

ऐश्वर्या राय की 10 सुपरहिट फिल्में, IMDB पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग

  • अब तक के करियर में ऐश्वर्या ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी ऐसी ही दस फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDB पर हाई रेटिंग मिली है।

Priti KushwahaTue, 7 Jan 2025 10:54 PM
1/11

ऐश्वर्या राय की 10 सुपरहिट फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के साथ हॉलीवुड तक की फिल्म में काम किया है। अब तक के करियर में ऐश्वर्या ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी ऐसी ही दस फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDB पर हाई रेटिंग मिली है।

2/11

इरुवर

ऐश्वर्या ने साल 1997 में तमिल  फिल्म 'इरुवर' से डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके साथ तब्बू, मोहनलाल, प्रकाश राज, कल्पना अय्यर, गौतमी जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को IMDB पर 8.4 रेटिंग मिली है।

3/11

ताल

सुभाष घई की ताल भी ऐश्वर्या के करियर की बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। इस मूवी में उनके साथ अक्षय खन्ना और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म को IMDB पर 6.6 रेटिंग मिली है।

4/11

देवदास

  संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास' आज भी हिंदी सिनेमा में एक मील का पत्थर है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस फिल्म को IMDB पर 7.5 रेटिंग मिली है।

5/11

हम दिल दे चुके सनम

ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' साल 1999 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म की हिट फिल्मों में से एक है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस मूवी में ऐश्वर्या के साथ सलमान खान और अजय देवगन लीड रोल में थे। इस मूवी के लिए  एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म को IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है।

6/11

गुरु

मणिरत्नम निर्देशित यह फिल्म ना सिर्फ ऐश्वर्या के करियर की बेहतरीन फिल्म बनी बल्कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के दौरान ही दोनों करीब आए थे। फिल्म को IMDB पर 7.7 रेटिंग  मिली है।

7/11

जोधा अकबर

  ऐश्वर्या की जोधा अकबर भारतीय इतिहास की फेमस प्रेम कहानी पर बनी है। इस मूवी में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को खूब पसंद किया  गया है। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इस फिल्म को IMDB पर 7.4 रेटिंग  मिली है।

8/11

पोंनियिन सेल्वन

पोंनियिन सेल्वन: भाग 1 निर्देशक मणिरत्नम की इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ कई बड़े स्टार्स लीड रेल में थे। इसके पहले भाग को IMDB पर 7.6 रेटिंग और दूसरे भाग को IMDB पर 7.2 रेटिंग मिली है।

9/11

खाकी

सइ फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कलाकार लीड रोल में थे। राजकुमरा संतोषी की इस फिल्म को IMDB पर 7.4 रेटिंग  मिली है।

10/11

गुजारिश

  संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या की गुजारिश में  ऋतिक लीड रोल में थे। इसे IMDB पर 7.4 रेटिंग  मिली है।

11/11

सरबजीत

ओमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या ने दलबीर का किरदार निभाया था। मूवी में  रणदीप हुड्डा ने ऐश्वर्या के भाई का रोल प्ले किया।  इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार मिला है। इसे IMDB पर 7.3 रेटिंग  मिली है।