यश प्रताप सिंह, रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र ने 97.83% हासिल कर यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप किया है। यश प्रताप सिंह के पिता विनय कुमार सिंह स्कूल के प्रिंसिपल हैं। यश ने बताया कि उन्होंने रोजाना 14 घंटे पढ़ाई की थी, जिससे आज उन्होंने यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप किया है।
यूपी बोर्ड 12वीं में महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। महक जायसवाल के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी में किराने की दुकान चलाते हैं। महक ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन की देखरेख में 8 से 9 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थीं।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली शिवाजी इंटर कालेज की छात्रा अंशी ने होसिल किया है। अंशी के पिता राहुल श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां गृहणी हैं। अंशी ने कहा कि वह हर रोज 12 घंटे पढ़ाई करती थीं।
यूपी बोर्ड 10वीं में प्रदेशभर में तीसरे स्थान पर सिमरन गुप्ता रहीं हैं। सिमरन के पिता गांव में ही जनरल स्टोर की दुकान है। सिमरन गुप्ता कहती हैं कि इस कामयाबी के लिए हर दिन 11 से 12 घंटे तक पढ़ाई की है और वह आईआईटी में सेलेक्ट होना चाहती हैं।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर की छात्रा मोहिनी ने होसिल किया है। मोहिनी के पिता धर्मेंद्र पाल एक किसान हैं। मोहिनी ने स्कूल के अलावा घर पर 5 से 6 घंटे पढ़ाई की थीं।
यूपी इंटरमीडिएट में सुलतानपुर के आदर्श यादव ने 96.80 अंक प्राप्त प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता विनदेश्वरी यादव मुंबई में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वे दस से पंद्रह घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे।
ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा जीविका ने यूपी बोर्ड के बारहवीं के परिणाम में 95.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में आठवां और शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। जीविका ने कहा कि स्कूल के समय को मिलाकर कुल 10-12 घंटे की पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि पिता नीरज श्रीवास्तव जलकल विभाग में कार्यरत हैं।