Hindi NewsफोटोबिहारModi Govt Bihar Ministers Photo: मोदी 3.0 कैबिनेट में बिहार के 8 मंत्री, तस्वीरों में देखे शपथ ग्रहण

Modi Govt Bihar Ministers Photo: मोदी 3.0 कैबिनेट में बिहार के 8 मंत्री, तस्वीरों में देखे शपथ ग्रहण

Modi Government Bihar Ministers Photo Gallery: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। बिहार से गिरिराज और ललन सिंह, चिराग पासवान समेत चार कैबिनेट और चार राज्यमंत्री...

AdminSun, 9 June 2024 05:18 PM
1/8

एनडीए के सहयोगी और हम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वो अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं जो मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय मंत्री बने हैं। गया लोकसभा सीट से जीतन मांझी ने जीत दर्ज की है।

2/8

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से सांसद ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह ने चुनाव जीता था। इससे पहले भी वो लोकसभा सदस्य रहे। और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। नीतीश कुमार के काफी करीबियों में एक हैं।

3/8

मोदी 3.0 सरकार में भी एक बार फिर से गिरिराज सिंह को जगह मिली है। उन्होने केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। तीसरी बार लगातार मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं। बेगूसराय से गिरिराज ने लोकसभा चुनाव जीता है।

4/8

लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान पहली बार मोदी कैबिनेट में केद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल हुए हैं। शपथ के दौरान माथे पर टीका और कोट की पॉकेट स्क्वायर में तिरंगा लगा रहा था। चिराग तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते है। इस बार हाजीपुर से जीत दर्ज है। इससे पहले जमुई से लोकसभा पहुंचे थे।

5/8

जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होने राष्ट्रपति भवन में राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। रामनाथ के पिता और जननायक कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत रत्न का सम्मान दिया था।

6/8

बिहार के उजियारपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर आए नित्यानंद राय को फिर से मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। नित्यानंद पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। वह यादव जाति से आते हैं और बिहार में बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

7/8

जफ्फरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते राजभूषण चौधरी निषाद को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। राजभूषण को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभूषण पहली बार जीतकर सांसद बने हैं और पहली बार में वे मंत्री बन गए।

8/8

3 0

बिहार बीजेपी से राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। सतीश पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं। उन्हें पहली बार मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।