हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि वास्तु नियमों का पालन करने से सुख, समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। नजरअंदाज करने पर व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार, घर पर कुछ चीजों को खुला छोड़ने से वास्तु दोष लगता है। जन्मकुंडली में चंद्रमा, बुध व शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। जानें वास्तु के अनुसार, घर पर किन चीजों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
नमक का संबंध चंद्रमा से माना गया है। वास्तु के अनुसार, नमक को खुला या कभी खोलकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। मान्यता है कि सोमवार को नमक का दान करने से चंद्रमा की जन्मकुंडली में स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
वास्तु के अनुसार, किताब का संबंध बुध से है। बुध को बुद्धि और वाणी आदि का भी कारक माना गया है। ऐसे में किताब को कभी खोलकर बिना वजह नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से जन्मकुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। दूध और दही को खुला छोड़ने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और इसका धन व सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वास्तु के अनुसार, भोजन को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में अन्न व धन की परेशानियां होने लगती है। खुले भोजन में कीड़े-मकौड़े गिरने का भी खतरा रहता है।
कई बार लोग अलमारी खुली छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार, अलमारी को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और घर में बरकत नहीं आती है।