Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThieves Break into Home of Female Police Officer in Raebareli Steal Jewelry and Cash

महिला पुलिस कर्मी के घर से जेवर, नगदी चोरी

Lucknow News - दुबग्गा इलाके में हुई घटना रायबरेली के एलआईयू में तैनात है पीड़ित पुलिस कर्मी लखनऊ,

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 22 Feb 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
महिला पुलिस कर्मी के घर से जेवर, नगदी चोरी

रायबरेली के एलआईयू में तैनात महिला पुलिस कर्मी के घर घुस कर चोरों ने जेवर, नगदी सहिता हजारों का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुबग्गा के सार्थक हास्पिटल बरावल निवासी रिंकी वर्मा बतौर महिला हेड कांस्टेबल रायबरेली में एलआईयू में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 फरवरी को जब वह और उनके पति घर पर नहीं थे, तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर से सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी, आठ हजार की नकदी, गैस सिलेंडर, साइकिल आदि चोरी कर ली। पता चलने पर उनके पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। उनके पति घर पहुंचे तो उक्त सामान गायब था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें