Delhi Election Result 2025: जहां मुस्लिम मतदाता हैं भाग्य विधाता, जानिए इन सीटों पर किसने मारी बाजी?
- Delhi Election Result 2025: दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों के परिणाम सामने आ गए हैं। यहां से बड़े दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। जानिए ओखला, सीलमपुर, चांदनी चौक जैसी सीटों के नतीजे।

Delhi Election Result 2025:- आज 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आए। ये नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए बेहद चिंताजनक रहे। आप ने महज 22 सीटें जीत पाईं। ऐसे में मुस्लिम बहुल इलाकों में हुई हार-जीत और उसके अंतर को भी देखते हैं।
दिल्ली की छह मुस्लिम बहुल सीटों के रिजल्ट पर पूरे दिन सबकी नजरें बनीं रहीं। इन सीटों में सीलमपुर, मुस्तफाबाद, ओखला, चांदनी चौक, बल्लीमारान और सीमापुरी शामिल हैं। 5 फरवरी को मतदान के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल बीजेपी की जीत दर्ज कराते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि ये अनुमान मात्र था, मगर आज ये स्थिति साफ हो गई है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है।
सीलमुपर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। यहां तीनों दलों के बीच टक्कर देखने को मिली और आप के चौधरी जुबैर अहमद ने जीत दर्ज की। मुस्तफाबाद सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणीय रहा। मगर यहां भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने चुनाव जीता। इस तरह जानिए सभी छह सीटों पर किस पार्टी के नेता ने जीत दर्ज की। पूरे दिन के अपडेट एक-एक कर क्रमवार ढंग से दिए गए हैं।
इन सीटों पर कुछ इस तरह बदले समीकरण-
Delhi Election Result Live- 6:10PM सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के वीर सिंह ने जीत दर्ज करते हुए आप की डूबती नाव को संभालने का काम किया है। उन्होंने 10368 वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी की रिंकू को हराया है। वीर सिंह को 66353 तो वहीं रिंकू को 55985 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने भी यहां वोट काटने का काम किया है। यहां कांग्रेस ने कुल 11823 वोट झटके हैं।
Delhi Election Result Live- 5:45PM ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने ये चुनाव भारी मतों के अंतर से जीता है। खान ने 88943 वोट अपने पाले में किए। इस तरह दूसरे पायदान पर रहे भारती जनता पार्टी के मनीष चौधरी 65304 वोट अपने खाते में जोड़ने में कामयाब हुए हैं। दोनों के बीच हार-जीत का बड़ा अंतर रहा। एमआईएम के शैफ उर रहमान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने कुल 39558 वोट झटके।
Delhi Election Result Live- 4:45PM ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान की मजबूत बढ़त लगातार बनी हुई है। उन्हें अब तक कुल 85056 वोट मिले हैं। दूसरे पायदान पर चल रहे एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान अब एक और पायदान नीचे खिसक गए हैं। अब दूसरे नंबर पर भाजपा के मनीष चौधरी आ गए हैं। चौधरी को कुल 58101 वोट मिले हैं। वहीं रहमान को 39405 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 4:35PM अमानतुल्लाह ने अपनी जीत की पुष्टि की और एक बार फिर से उन पर भरोसा दिखाने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। कहा कि बीजेपी ने पूरे तंत्र की ताकत लगाकर हराने की कोशिश की लेकिन जनता का प्यार मिला। आप के अन्य नेताओं के हारने पर दुख जताया और उसे जनादेश के रूप में स्वीकार करने की बात कही।
Delhi Election Result Live- 4:28PM मुस्तफाबाद सीट को भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया है। यहां से मोहन सिंह बिष्ट ने 17578 वोटों से आप के आदिल अहमद को हराया है। बिष्ट को 85215 वोट मिले हैं, वहीं आदिल को 67637 वोट मिले हैं। AIMIM के ताहिर हुसैन तीसरे पायदान पर रहे हैं। उन्होंने कुल 33474 वोट अपने नाम किए हैं। कांग्रेस की हालत भी यहां अन्य जगहों की तुलना में बेहतर रही। कांग्रेस के अलि मेहँदी ने 11763 वोट जीते हैं।
Delhi Election Result Live- 4:25PM सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद जीत दर्ज करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने भाजपा नेता अनिल कुमार को 42477 वोटों से हराया है। आप नेता को कुल 79009 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा नेता को कुल 36532 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 3:31PM ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान की मजबूत बढ़त लगातार बनी हुई है। वो लगातार आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 69836 वोट मिले हैं। एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें अब तक कुल 38176 वोट मिले हैं। दोनों के बीच का अंतर अब और बढ़ गया है। दूसरे पायदान पर रहते हुए भी वो 31660 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस तरह अब रहमान का जीतना मुश्किल लग रहा है।
Delhi Election Result Live- 2:54PM बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी के कमल को 29823 वोटों से हराया है। कमल को कुल 27181 वोट मिले हैं। वहीं आप के इमरान हुसैन को कुल 57004 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने यहां काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, उसने कुल 13059 वोट झटके हैं।
Delhi Election Result Live- 2:24PM चांदनी चौक से बीजेपी को भारी नुकसान हुआ है। यहां आप अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गई है। यहां आप नेता पुर्नदीप सिंह 16572 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 38993 वोट मिले हैं। भाजपा नेता सतीश जैन को कुल 22421 वोट मिले थे। कांग्रेस नेता ने अन्य जगहों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी करिश्मा दिखाने में असफल साबित हुए थे। उन्हें कुल 9065 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 2:07PM बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 29823 वोट से जीत हांसिल की है।
Delhi Election Result Live- 1:47PM सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के वीर सिंह आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 45706 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की रिंकू दूसरे पायदान पर हैं। रिंकू को अब तक कुल 44517 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। इस बार भी कांग्रेस ने कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।
Delhi Election Result Live- 1:27PM बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 57004 वोट मिले हैं। बीजेपी के कमल दूसरे पायदान पर चल रहे हैं। उन्हें कुल 27181 वोट मिले हैं। अब देखना होगा क्या बीजेपी यहां जीत दर्ज कर पाती है या फिर आप अपनी सीट बचाने में कामयाब हो जाती है।
Delhi Election Result Live- 12:50PM ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। वो लगातार आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 36022 वोट मिले हैं। एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें अब तक कुल 20844 वोट मिले हैं। दूसरे पायदान पर रहते हुए भी वो 15178 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस तरह दोनों के बीच गैप बढ़ता जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रहमान आगे निकल पाते हैं या नहीं।
Delhi Election Result Live- 12:40PM मुस्तफाबाद से बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है। यहां बीजेपी के मोहन बिष्ट के खाते में अब तक कुल 77207 वोट आए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी काफी पीछ चल रहे हैं। उन्हें 38307 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 38900 वोटों का अंतर बना हुआ है।
Delhi Election Result Live- 12:20PM- सीलमपुर से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आप के चौधरी जुबैर अहमद को अब तक कुल 44579 वोट मिलते दिख रहे हैं। बीजेपी के अनिल शर्मा दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। उन्हें कुल 16634 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 27945 वोटों का अंतर बना हुआ है।
Delhi Election Result Live- 12:05PM- ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान को भारी बढ़त मिल रही है। वो लगातार आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 26693 वोट मिले हैं। एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें अब तक कुल 15978 वोट मिले हैं। दूसरे पायदान पर रहते हुए वो 10715 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live- 11:53AM- मुस्तफाबाद से बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है। यहां बीजेपी के मोहन बिष्ट के खाते में अब तक कुल 62980 वोट आए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं। आप 38583 वोटों से पीछे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 11:39AM- सीमापुरी से बीजेपी की उम्मीदवार रिंकू ने बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक कुल 24813 वोट मिले हैं। आप के वीर सिंह अब तक जीत रहे थे, मगर अब 3813 वोट से पीछे हो गए हैं।
Delhi Election Result Live- 11:16AM-- AIMIM को नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में निराश मिलती दिखाई पड़ रही है। पार्टी द्वारा खड़े किए गए दोनों उम्मीदवार चुनावों की गिनती में अब तक पीछे चल रहे हैं। ओखला से शिफा उर रहमान और मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन पीछे चल रहे हैं। ताहिर को अब तक मात्र 718 वोट मिले हैं। वहीं ओखला से शिफा उर रहमान को अब तक कुल 8850 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 11:03AM मुस्लिम बहुल दो सीटों पर अब तक बीजेपी आगे चल रही है। इनमें मुस्तफाबाद और सीमापुरी शामिल है। वहीं आप के उम्मीदवार ओखला, सीलमपुर, चांदनी चौक, बल्लीमारान आगे चल रही है। अब देखना यह होगा कि आप और बीजेपी में कौन सा दल इन जगहों पर अपनी जीत दर्ज करता है। बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
Delhi Election Result Live- 10:55AM ओखला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 12689 वोट मिले हैं। बीजेपी के मनीष चौधरी दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें कुल 8214 वोट मिले हैं। कांग्रेस भी यहां अन्य जगहों की तुलना में थोड़ा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के सैफुर्रहमान को 5004 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 10:48AM सीलमपुर से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आप के चौधरी जुबैर अहमद को अब तक कुल 16600 वोट मिलते दिख रहे हैं। बीजेपी के अनिल शर्मा दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। उन्हें कुल 11388 वोट मिले हैं। कांग्रेस यहां भी तीसरे पायदान पर है। और उसने अब तक कुल 2793 वोट पाए हैं।
Delhi Election Result Live- 10:43AM चांदनी चौक से बीजेपी को भारी नुकसान। यहां के भाजपा प्रत्याशी सतीश जैन अब तक महज 1266 वोट पाने में कामयाब हुए हैं। वहीं आप उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आप को अब तक कुल 16044 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार ने अन्य जगहों की तुलना में यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के मुदित अग्रवाल को 4460 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 10:29AM मुस्तफाबाद से बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है। यहां बीजेपी के मोहन बिष्ट के खाते में अब तक कुल 21762 वोट आए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी काफी पीछ चल रहे हैं। उन्हें 5581 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत बेहद खराब है, इसके जीत की कोई आशा नजर नहीं आ रही है।
Delhi Election Result Live- 10:24AM सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के वीर सिंह आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 14774 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की रिंकू दूसरे पायदान पर हैं। रिंकू को अब तक कुल 14608 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। इस बार भी कांग्रेस ने कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।
Delhi Election Result Live- 10:19AM बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 11350 वोट मिले हैं। बीजेपी के कमल दूसरे पायदान पर चल रहे हैं। उन्हें कुल 9516 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 10:09AM मतदान की गणना का तीसरा चक्र पूरा हो गया है। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के पूनरदीप सिंह साहनी आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 12599 मत प्राप्त हुए हैं।
Delhi Election Result Live- 9:59AM- सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के जुबैर अहमद 1325 वोटो से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के अनिल गौड़ पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live- 9:56AM- मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिस्ट आगे चल रहे हैं। इस तरह यहां भी बीजेपी आगे चल रही है। बिस्ट को अब तक कुल 14949 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 9:54AM- ओखला से बीजेपी लगातार आगे चल रही है। ओखला से अब तक बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी 4955 वोट पाने में कामयाब हुए हैं। अब देखना होगा कि किसकी जीत होगी और किसकी हार।
Delhi Election Result Live- 9:49AM- चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। आप उम्मीदवार पुनरदीप सिंह को अब तक कुल 8458 वोट मिले हैं। अब देखना यह है क्या ये आंकड़ा बढ़ता रहेगा या फिर आप के खातें में वोट बढ़ते हैं।
Delhi Election Result Live- 9:44 AM- सीलमपुर से बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 4507 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 9:42 AM- बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 7382 वोट मिले हैं।
Delhi Election Result Live- 9:38 AM- मुस्तफाबाद में मोहन सिंह बिस्ट को कुल 7747 कुल वोट मिले हैं। इस तरह बीजेपी नेता आगे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live- 9:33 AM- रुझानों में अब तक ओवैसी की पार्टी का खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। देखना होगा क्या कोई बदलाव होगा या नहीं। आपको बता दें कि दो मुस्लिम बहुल सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 9:32 AM- कड़ो सुरक्षा इंतजामों के साथ वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही आने लगेंगे रुझान।
Delhi Election Result Live- 09:29AM- ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। देखना होगा कि क्या ये बढ़त बना पाएंगे या फिर हार का सिलसिला कायम रहेगा।
Delhi Election Result Live- 8:44 AM- ओखला से पोस्टल बैलेट पेपर में बीजेपी आगे चल रही है। ओखला में 70 वोटों से आगे चल रही है बीजेपी।
Delhi Election Result Live- 8:45 AM- बल्लीमारान से आप आगे।
Delhi Election Result Live- 8:52 AM- ओखला से मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं।
Delhi Election Result Live- 8:53 AM- सीमापुरी से आप आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 8:55 AM- मुस्तफाबाद से भी आप आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 9:02 AM- सीमापुरी से भाजपा आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 9:04 AM- सीलमपुर से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 9:05 AM ओखला से बीजेपी लगातार आगे चल रही है।
Delhi Election Result Live- 09:11 AM- बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी लगातार आगे चल रही है।