Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Pravesh Verma daughters trending on social media Meet Trisha and Sanidhi father defeated Kejriwal

सोशल मीडिया पर छा गईं प्रवेश वर्मा की बेटियां, कौन हैं त्रिशा और सानिधि; पिता ने केजरीवाल की है पटखनी

  • प्रवेश वर्मा की पत्नी, स्वाति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं। उन्होंने भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने रैलियों, सामुदायिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक संवादों में भाग लिया।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
सोशल मीडिया पर छा गईं प्रवेश वर्मा की बेटियां, कौन हैं त्रिशा और सानिधि; पिता ने केजरीवाल की है पटखनी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के निवास पर जश्न का माहौल है। उन्होंने न केवल नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया, बल्कि उनकी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत दर्ज की है। भारी जीत के बाद प्रवेश वर्मा की दोनों बेटियों ने दिल्ली के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उनके बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

प्रवेश वर्मा की दो बेटियां हैं। एक नाम त्रिशा सिंह और दूसरी का नाम सनिधि सिंह है। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम शिवेन सिंह है। उन्होंने अपने पिता के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अब जीत के बाद उन्होंने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। त्रिशा और सनिधि ने कहा, "दिल्ली की जनता ने इस बार झूठ को जीतने नहीं दिया। हमने पहले से ही स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया था, बस सही समय का इंतजार था।"

प्रवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। वह दिल्ली की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने से पहले, वह पश्चिम दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक समझ और दिल्ली के साथ गहरे जुड़ाव ने उन्हें एक मजबूत प्रचार अभियान चलाने में मदद की। अब उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में भी शामिल माना जा रहा है।

प्रवेश वर्मा की पत्नी, स्वाति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं। उन्होंने भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने रैलियों, सामुदायिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक संवादों में भाग लिया, जिससे मतदाताओं से व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने में मदद मिली। जीत के बाद उन्होंने कहा, "यह जीत प्रवेश वर्मा के नेतृत्व और बीजेपी के विकास के प्रति प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास का प्रमाण है।"

ये भी पढ़ें:झूठ बोलकर सरकार नहीं चलती; प्रवेश वर्मा की जीत पर गदगद दिखीं बेटियां
ये भी पढ़ें:शीशमहल का क्या होगा, CM कोई और बना तो क्या करेंगे; प्रवेश ने दिया एक-एक जवाब

7 नवंबर 1977 को जन्मे प्रवेश वर्मा एक राजनीतिक प्रभावशाली परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता थे। प्रवेश वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से की और किरोरीमल कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने फॉर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री भी हासिल की।

प्रवेश वर्मा ने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और महरौली विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री को हराया। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम दिल्ली से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2024 में उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया और राज्य राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें