Violent Clash Between Two Groups in Jewar Greater Noida Police File Case Against Four दो पक्षों के बीच मारपीट में चार पर मुकदमा , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsViolent Clash Between Two Groups in Jewar Greater Noida Police File Case Against Four

दो पक्षों के बीच मारपीट में चार पर मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के जेवर में आरआर कॉलोनी में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झगड़ा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 28 April 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
दो पक्षों के बीच मारपीट में चार पर मुकदमा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता । जेवर के आरआर कॉलोनी में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरआर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल रहे थे। पथराव भी हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग निकले। इनका पीछा करने के दौरान एक पुलिसकर्मी को पैर में चोट लगी। बताया जा रहा है कि दीपक और वसीम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जेवर कोतवाली के उप निरीक्षक बृजलाल यादव ने दीपक, वसीम, आसिफ और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।