Virat Kohli Visits Spiritual Guru After Retiring from Test Cricket खेल : संन्यास के बाद कोहली ने किए संत प्रेमानंदजी के दर्शन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVirat Kohli Visits Spiritual Guru After Retiring from Test Cricket

खेल : संन्यास के बाद कोहली ने किए संत प्रेमानंदजी के दर्शन

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने आश्रम में साढ़े तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 03:38 PM
share Share
Follow Us on
खेल : संन्यास के बाद कोहली ने किए संत प्रेमानंदजी के दर्शन

मथुरा (उप्र), एजेंसी। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को अध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। वे आश्रम में करीब साढे तीन घंटे रुकने बाद लगभग पौने दस बजे वापस हो गए। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में विराट और अनुष्का को संत से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। इस क्लिप में विराट और अनुष्का को प्रेमानंद जी महाराज से बात करते देखा गया जिसमें उन्होंने विराट से पूछा कि क्या वह खुश है। विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था।

और अगले ही दिन वह वृंदावन पहुंचे। इससे पहले वह इसी वर्ष 10 जनवरी को और दो साल पहले (2023 में) चार जनवरी को भी आश्रम में उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने आ चुके हैं। आश्रम के सूत्रों के अनुसार वह तड़के ही आश्रम पहुंच गए थे।जब वे यहां इनोवा में पहुंचे, तब दोनों मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने संत प्रेमानंद से भेंट करने के बाद आश्रम का भ्रमण कर वहां संचालित प्रकल्पों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने लौटने से पूर्व वाराह घाट पर कुछ ही दूर स्थित संत प्रेमानंद के भी गुरु गौरांगी शरण महाराज के भी दर्शन किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।