Tragic Suicide 23-Year-Old Man Hangs Himself After Marital Dispute in Kheri Village फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Suicide 23-Year-Old Man Hangs Himself After Marital Dispute in Kheri Village

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

Gangapar News - खीरी के बेलहा गांव में एक युवक ने शादी के एक साल बाद पत्नी के साथ विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय गोविंद ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उसकी पत्नी बहरैचा मायके जा रही थी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 13 May 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

खीरी/हिन्दुस्तान संवाद खीरी थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक फांसी लगाकर जान दे दी। बेलहा गांव निवासी 23 वर्षीय गोविंद पुत्र गरीब चौहान की शादी एक वर्ष पहले बहरैचा में हुई थी। मृतक पति-और पत्नी के बीच आपस में लगातार विवाद चल रहा था। एक बार पहले भी गोविंद ने फांसी लगाने का प्रयास किया था लेकिन घर के लोगों ने पकड़ लिया था। घर वालों का कहना है कि इसकी औरत पूजा चौहान से उसका विवाद चल रहा है। सोमवार शाम को पत्नी मायके बहरैचा जाने लगी तो वह मना कर रहा था, लेकिन वह नहीं मानी।

उसके जाने के बाद वह अपने घर में लगे सीमेंट वाली चद्दर के पाइप में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।