Sonu Nigam Seeks Karnataka HC Relief Over Kannada Controversy आपराधिक मामला रद्द करने को सोनू निगम ने हाईकोर्ट का रुख किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSonu Nigam Seeks Karnataka HC Relief Over Kannada Controversy

आपराधिक मामला रद्द करने को सोनू निगम ने हाईकोर्ट का रुख किया

गायक सोनू निगम ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ लोगों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया गया और विवादित टिप्पणी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
आपराधिक मामला रद्द करने को सोनू निगम ने हाईकोर्ट का रुख किया

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान की थी कन्नड़ विरोधी टिप्पणी बेंगलुरु, एजेंसी। गायक सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द करने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है। निगम ने बेंगलुरु में हाल ही में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में कन्नड़ लोगों के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोनू निगम की याचिका न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरन्नावर की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की गई, जिसने मामले की सुनवाई बाद की तारीख के लिये स्थगित कर दी। यह विवाद 25 अप्रैल को बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित संगीत कार्यक्रम में हुई घटना से जुड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान कई श्रोताओं ने सोनू से कन्नड़ में गाना गाने का आग्रह किया। खबरों के मुताबिक, सोनू ने अनुरोध के तरीके पर आपत्ति जताई और कुछ छात्रों पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की ओर इशारा करते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की कि ‘कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़। यही कारण है कि पहलगाम हुआ। सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी बड़े पैमाने पर वायरल हुई, जिसके बाद सोनू को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।