Grand Procession for 24-Hour Ashtayama Yagya Held in Mahua अष्टयाम यज्ञ को लेकर 551 महिलाओं ने की जलभरी, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsGrand Procession for 24-Hour Ashtayama Yagya Held in Mahua

अष्टयाम यज्ञ को लेकर 551 महिलाओं ने की जलभरी

महुआ में मंगलवार को 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा यज्ञस्थल से महुआ काली घाट पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने गंगाजल से कलश भरकर यज्ञस्थल पर स्थापित किया। 551...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरWed, 14 May 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
अष्टयाम यज्ञ को लेकर 551 महिलाओं ने की जलभरी

महुआ, एक संवाददाता 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को यहां पकड़ी योगी स्थान पर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा यज्ञस्थल से निकलकर महुआ काली घाट पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मांगा गए गंगाजल को कलश में भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचे। जहां पर कलश को विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। बताया गया कि महुआ नगर परिषद की सीमा और पकड़ी योगी स्थान पर 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ होगा। इस यज्ञ के लिए शोभायात्रा में 551 महिलाओं ने भाग लिया। उनके द्वारा लोगों को आपसी प्रेम, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया गया।

शोभायात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह और मांग था। उनके साथ अन्य श्रद्धालु सनातन धर्म के झंडा लेकर देवी-देवताओं के जयघोष करते चल रहे थे। आर्केस्ट्रा ट्रॉली द्वारा भक्ति गाने बजाए जा रहे थे। जिसके धुन पर श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं के साथ उपसभापति रोमी यादव, पूर्व नगर परिषद अरुण कुमार सिंह आदि भी चल रहे थे। यहां अष्टयाम यज्ञ को लेकर लोग में भक्ति परवान पर है। महुआ - 03 - अष्टयाम यज्ञ की कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।