Delhi Police Arrests Fugitive Abdul Gaffar in Gang Rape Case खेत में गुफा बनाकर छिपा था सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Police Arrests Fugitive Abdul Gaffar in Gang Rape Case

खेत में गुफा बनाकर छिपा था सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी

2021 में विधवा से बुराड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
खेत में गुफा बनाकर छिपा था सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भगोड़ा घोषित बदमाश को शुक्रवार को तीसहजारी कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 40 वर्षीय अब्दुल गफ्फार चार साल से यमुना के किनारे खेतों में गुफा बनाकर छिपा हुआ था। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि वर्ष 2021 में विधवा से बुराड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन अब्दुल गफ्फार फरार चल रहा था। इसलिए 2022 में तीस हजारी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इस बीच मार्च में बुराड़ी इलाके में यमुना के किनारे खेत में एक शख्स को गोली मारने की घटना हुई थी।

जांच में मालूम हुआ कि अब्दुल गफ्फार ने गोली मारी थी। वह खेतों के बीच में गुफा बना कर अकेले रहता था और पत्नी एवं परिवार के अन्य लोग उससे मिलने आते थे। आरोपी को दबोचने के लिए एसएचओ संजय कुमार की देखरेख में एसआई राशि भदौरिया की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।इस बीच मालूम हुआ कि अब्दुल तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील से मिलने के लिए आया हुआ है। फिर इसी जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।