Rising Heat Wave in Katihar Temperatures Stabilize at 34 C मौसम: अगले दो दिन बारिश नहीं, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsRising Heat Wave in Katihar Temperatures Stabilize at 34 C

मौसम: अगले दो दिन बारिश नहीं

कटिहार में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज पुरवा हवाएं चल रही हैं, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारWed, 14 May 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
मौसम: अगले दो दिन बारिश नहीं

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र, के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में तेज पुरवा हवाएं 9 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और भी अधिक हो सकता है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस गर्म मौसम का सीधा असर फसल उत्पादन और पशुधन पर पड़ सकता है। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई पर विशेष ध्यान देने और पशुओं को अधिक पानी पिलाने की सलाह दी गई है। भूजल स्तर भी नीचे आने की जताई संभावना: कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि गर्मी के इस दौर में पानी की खपत बढ़ने से भू-जल स्तर में गिरावट की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में जल संरक्षण के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उमस और गर्मी का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा, जिससे लोगों को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।