Hindi Newsएनसीआर न्यूज़kinnaron ka guru banane ko dairy malik ne khud katwaya tha apna private part 3 log giraftar ghaziabad police ka khulasa

गाजियाबाद में डेरी संचालक ने 10 हजार रुपये में खुद कटवाया था अपना प्राइवेट पार्ट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

गाजियाबाद पुलिस ने डेयरी संचालक का गुप्तांग काटने के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, डेयरी संचालक ने किन्नरों का गुरु बनने की चाहत में खुद ही अपने साथियों से गुप्तांग कटवाया था। मेडिकल रिपोर्ट से डेयरी संचालक के एचआईवी पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद। हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 08:42 AM
share Share
Follow Us on
गाजियाबाद में डेरी संचालक ने 10 हजार रुपये में खुद कटवाया था अपना प्राइवेट पार्ट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

गाजियाबाद वेव सिटी थाना पुलिस ने डेयरी संचालक का गुप्तांग काटने के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, डेयरी संचालक ने किन्नरों का गुरु बनने की चाहत में खुद ही अपने साथियों से गुप्तांग कटवाया था। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट से डेयरी संचालक के एचआईवी पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई है।

एसीपी वेव सिटी उपासना पांडेय ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी बम्हेटा निवासी जोगेंद्र उर्फ मोहिनी, दिल्ली शास्त्री पार्क निवासी तानिया खान उर्फ बंगालन और वेव सिटी के मानसरोवर निवासी ब्रह्म सिंह उर्फ अजय हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि तानिया खान उर्फ बंगालन ने डेयरी संचालक का ब्लेड से गुप्तांग काटा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वेव सिटी क्षेत्र में पारो नाम की एक किन्नर है। क्षेत्र को लेकर उनका पारो से विवाद रहता है और दुश्मनी भी है। पारो क्षेत्र के किन्नरों की गुरु है। क्षेत्र में अपना कब्जा करने के लिए उन्होंने डेयरी संचालक को अपना गुरु बनाने का फैसला किया था। डेयरी संचालक उनके साथ नाचने और ढोलक बजाने का काम करता था।

चूंकि, गुप्तांग नहीं होने पर ही किन्नरों के साथ शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने डेयरी संचालक की सहमति पर ही साजिश रचकर उसका गुप्तांग काटने की योजना बनाई थी। साजिश के तहत तीनों 28 फरवरी की रात डेयरी संचालक के घर पहुंचे थे। वहां उसने पहले से ही इसकी पूरी तैयारी करके रखी थी। गुप्तांग काटने के बाद तीनों वहां से भाग गए थे।

गुप्तांग काटने के लिए किया था भुगतान

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि डेयरी संचालक ने गुप्तांग काटने के बदले में तानिया खान उर्फ बंगालन को पांच हजार रुपये अपने भतीजे के पेटीएम से ट्रांसफर कराए और पांच हजार रुपये जोगेंद्र उर्फ मोहिनी के जरिये तानिया खान को नकद दिए थे।

एचआईवी पॉजिटिव की हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में भी डेयरी संचालक के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। स्वास्थ्य विभाग अब उसके परिवार का मेडिकल टेस्ट कराएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें