Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Congress Expels 7 Members Over Anti-Party Activities in Municipal Elections

पार्टी विरोधी गतिविधि पर सात को छह साल के लिए किया निष्कासित

गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया। निष्कासित होने वालों में करनाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 21 Feb 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
पार्टी विरोधी गतिविधि पर सात को छह साल के लिए किया निष्कासित

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि करने के विरोध में गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सात पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इनमें करनाल से त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना को निष्कासित किया गया। इसके अलावा यमुना नगर से मधु चौधरी और प्रदीप चौधरी भी निष्कासित किया। हिसार से राम निवास रारा को निष्कासित किया। गुरुग्राम के वार्ड 22 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद पद के लिए कांग्रेस एससी वर्ग के राज्य महसचिव हरविंद्र (लवली) ने नामांकन भरा। बुधवार को नामांकन वापस लिया गया और वार्ड 22 से भाजपा का प्रत्याशी र्निविरोध चुना गया। गुरुग्राम के राम किशन सेन को भी निष्कासित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें