Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi vidhan sabha chunav exit poll results 2025 time when and where to watch livestreaming online mobile tv

Delhi Exit Poll Result 2025 -दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल कब, कहां और कैसे देखें?

  • Delhi Exit Poll Result: दिल्ली चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। आज शाम 6:30 इन चुनावों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे। दिल्ली चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजों के नतीजे और उनके विश्लेषण 'लाइव हिन्दुस्तान' पर लगातार जारी किए जाएंगे।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीWed, 5 Feb 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Exit Poll Result 2025 -दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल कब, कहां और कैसे देखें?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। चुनाव रिजल्ट से पहले संभावित रिजल्ट जानने, यानी एग्जिट पोल को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है। ऐसे में लगभग शाम को मतदान खत्म होने के बाद कई न्यूज एजेंसी चुनाव के दौरान किए गए अपने सर्वे के आंकड़े 6:30 बजे जारी करेंगी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स का अपडेट कहां देखें? आइए हम आपको बताते हैं।

यहां देख सकते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

चुनावों के दौरान कई न्यूज चैनल और सर्वे के आंकड़े मतदान संपन्न होने के बाद जारी किए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग टीवी चैनल्स के साथ ही 'लाइव हिन्दुस्तान' पर भी एग्जिट पोल के नतीजों पर लगातार अपडेट जारी किए जाएंगे। इससे लगभग तय हो जाएगा कि 2025 के चुनावी दंगल में कि पार्टी की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल के ताजा आंकड़ों के पल-पल की अपडेट के लिए https://www.livehindustan.com/ पर नजर बनाए रखें। यहां एग्जिट पोल के लगातार ताजा आंकड़े और उनके विश्लेषण जारी किए जाएंगे।

क्या होता है एग्जिट पोल

चुनावों के दौरान कई न्यूज एजेंसी और सर्वे एजेंसियां अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात करते हैं। इस बातचीत के आधार पर एजेंसी के सदस्य आंकड़े जुटाते हैं। आंकड़ों के आधार पर लगभग तय हो जाता है कि उस विधानसभा सीट पर कौन सी पार्टी का प्रत्याशी जीत सकता है। इसी तरह प्रदेश की सभी सीटों पर आंकड़े जुटाकर पेश किए जाते हैं। इससे लगभग तय हो जाता है कि सरकार किसकी बन रही है। हालांकि, कई बार ये आंकड़े गलत भी साबित होते हैं। इसे ही एग्जिट पोल का नाम दे दिया जाता है। अब दिल्ली विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के रिजल्ट 5 फरवरी को शाम 6:30 बजे जारी किए जाएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी या बीजेपी की वापसी होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें