Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam heatwave like condition from today then western disturbance will give relief

Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, दो दिन लू करेगी परेशान; इसके बाद पश्चिमी विभोक्ष दिलाएगा राहत

Delhi Weather: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 April 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, दो दिन लू करेगी परेशान; इसके बाद पश्चिमी विभोक्ष दिलाएगा राहत

Delhi Weather: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की। विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत छह राज्यों में चार से पांच दिन लू के थपेड़े झुलसाएंगे। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले दो दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी। आईएमडी द्वारा जारी छह दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 दर्ज किया गया जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि संभव

विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उधर, राजस्थान के बाड़मेर में पारा सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।

आज से चल सकती है लू

आईएमडी वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया, "दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 7 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।"

पूरे हफ्ते का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान 16 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आज से राजधानी में लू चलने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को तेज चमकदार धूप रहेगी जिससे तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते तूफान आ सकता है, बूंदाबांदी की भी संभावना है। रविवार को मौसम पलटेगा और एक बार फिर गर्मी सता सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें