Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi doctor murdered in greater noida house, suspicion on tenants who came 4 days ago

दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा में हत्या, बंद कमरे के अंदर मिली लाश; 4 दिन पहले आए किराएदारों पर शक

दिल्ली के रहने वाले एक डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी स्थित उनके ही मकान में हत्या कर दी गई। डॉक्टर का शव 4 दिन बाद रविवार को उनके मकान के एक बंद कमरे में पड़ा मिला। घटना के बाद से पुरुष और महिला किरायेदार गायब हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तानTue, 28 Jan 2025 07:17 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा में हत्या, बंद कमरे के अंदर मिली लाश; 4 दिन पहले आए किराएदारों पर शक

दिल्ली के रहने वाले एक डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी स्थित उनके ही मकान में हत्या कर दी गई। डॉक्टर का शव रविवार को उनके मकान में पड़ा मिला। घटना के बाद से पुरुष और महिला किरायेदार गायब हैं, इसलिए शक की सुई उनकी ओर घूम रही है। मृतक के बेटे ने सोमवार को अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मृतक डॉक्टर दिनेश गौड़ दिल्ली के कोंडली गांव में अपने बेटे के साथ रहते थे। उनका कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में भी एक मकान है, जिसमें किरायेदार रहते हैं। डॉक्टर दिनेश यहां अक्सर आते-जाते रहते थे।

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दिनेश गौड़ ने 24 जनवरी को एक पुरुष और महिला किरायेदार को कमरा किराये पर दिया था। इसके बाद 25 जनवरी को दिनेश गौड़ कुलेसरा स्थित मकान पर आए थे, लेकिन फिर वापस दिल्ली नहीं गए। दिनेश गौड़ के बेटे अमन ने 26 जनवरी को अपने पिता को कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद आया। अमन को पता चला कि उनके पिता कुलेसरा के मकान पर गए हैं। अमन रविवार को मकान पर पहुंचा तो पिता का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मकान में तीन-चार दिन पहले आए किरायेदार पर घटना को अंजाम देने का शक है।

ये भी पढ़ें:संबंध न बनाने पर पति को जेल भेजने की धमकी, पत्नी ने रिश्तेदार पर दर्ज कराई FIR

सेंट्रल नोएडा के एसीपी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अमन की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें बनाई हैं। किरायेदार महिला और पुरुष के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

मोबाइल में छिपा है हत्या का राज : डॉ. दिनेश गौड़ की हत्या का राज उनके ही मोबाइल फोन में छिपा होने की संभावना है। घटना के बाद से उनका मोबाइल भी गायब है। पुलिस को शक है कि मोबाइल पर बातचीत के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देख रही है।

शव वाले कमरे में बाहर से ताला लगा मिला

पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में मृतक का शव पड़ा था, उसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ मिला। हालांकि, इसकी एक चाबी मृतक के बेटे के पास थी। मृतक के बेटे द्वारा दी गई चाबी से ही कमरे का ताला खोलकर शव को बाहर निकाला गया। डॉक्टर के बेटे अमन की दवा की दुकान है।

पंद्रह दिन में हत्या की तीसरी वारदात

ग्रेटर नोएडा में पिछले 15 दिन में हत्या की तीन वारदात हो चुकी हैं। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में नौ जनवरी को घर से बुलाकर दिव्यांग की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके साथियों पर लगा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव से 23 जनवरी को लापता हुए युवक मोनू का शव सीवर टैंक में मिला था। पुलिस के अनुसार मोनू के साथियों ने अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या की थी। अब ग्रेनो वेस्ट में डॉक्टर की हत्या की वारदात सामने आई है। पुलिस पूर्व की दोनों घटनाओं का खुलासा कर चुकी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें