Hindi Newsदेश न्यूज़pm modi read poem tamasha karne walon ko kya khabar humne kai toofanon ko paar kar diya jalaya hai attack congress

तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफानों को पार… PM मोदी ने क्यों पढ़ी कविता

  • पीएम मोदी ने सदन में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कई कविताएं सुनाईं, मैं भी एक सुनाता हूं- तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कई तूफानों को पार कर दीया जलाया है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफानों को पार… PM मोदी ने क्यों पढ़ी कविता

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उसने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें ‘झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टीकरण आदि का घालमेल था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेते हुए निशाना साधा। कहा कि खरगे जी सदन में पिछले कुछ समय से काफी कविताएं सुना रहे हैं। एक मैं भी सुना लेता हूं- तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफानों को पार कर दीया जलाया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि खरगे जी पार्टी के अंदर हालात देखकर इतना दुखी हैं, लेकिन वो वहां कुछ कह नहीं सकते। अपने दिल की बातें यहां आकर कह देते हैं। इसलिए कुछ समय से कविताएं पढ़ रहे हैं। आपने भी (सभापति जयदीप धनखड़) उनसे वाजिब सवाल पूछा था कि कविता कब की है, किसकी है... उन्होंने नहीं बताया, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें नहीं पता, उन्हें सब पता है। बस वो बताना नहीं चाहते। ये कविताएं कांग्रेस कालखंड में मशहूर कवि नीरज जी ने कही थी।

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा, उस समय कांग्रेस का समय चल रहा था। तब नीरज जी ने कहा था- मेरे देश उदास न हो, फिर दीप जलेगा। कांग्रेस सरकार के दौर पर नीरज की कविता थी- है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए। जिस तरह से भी हो, ये मौसम बदलना चाहिए। अटल जी ने भी एक बार सदन में कहा था- अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

ये भी पढ़ें:देवानंद ने इमरजेंसी का नहीं किया सपोर्ट तो बैन हुईं फिल्में: राज्यसभा में PM
ये भी पढ़ें:लकीर लंबी कीजिए, तभी देश 10 मीटर आगे का अवसर देगा; PM मोदी ने किसे दी नसीहत

राष्ट्रपति जी का भाषण प्रेरक

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य जन के आत्मविश्वास, विकसित भारत के संकल्प जैसे सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की है।उन्होंने कहा, ‘‘देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई है। राष्ट्रपति जी का भाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सब के लिए भविष्य का मार्गदर्शक भी था।’’

राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किरण चौधरी ने तीन फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था और भाजपा के ही नीरज शेखर ने इसका समर्थन किया था। सत्तर से अधिक सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें