Hindi Newsदेश न्यूज़Nishikant Dubey BJP MP Says Chief Justice of India Sanjiv Khanna is Responsible for Civil Wars happening in Country

देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे, उसके जिम्मेदार CJI संजीव खन्ना हैं; निशिकांत दुबे का विवादित बयान

  • बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि इस देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, ‘’जितने भी गृह युद्ध देश में हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार सीजेआई संजीव खन्ना हैं।''

Madan Tiwari एएनआईSat, 19 April 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे, उसके जिम्मेदार CJI संजीव खन्ना हैं; निशिकांत दुबे का विवादित बयान

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए कहा है कि इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार सिर्फ चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना हैं। राष्ट्रपति और राज्यपाल को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर भी निशिकांत दुबे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट से ही सारे कानून बनेंगे तो संसद के दरवाजे बंद कर दिए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है और देश में धार्मिक युद्ध भड़काने का भी जिम्मेदार वही है।

बीजेपी सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के अतीत के फैसलों का भी जिक्र करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''एक आर्टिकल 377 था, जिसमें होमो-सैक्सुअलटी बड़ा अपराध था। अभी ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि इस दुनिया में दो ही सेक्स-पुरुष या महिला हैं। ट्रांसजेंडर की बात नहीं की। सभी धर्म मानते हैं कि होमो-सैक्सुअल्टी अपराध है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह आर्टिकल खत्म करते हैं। हमने आईटी ऐक्ट बनाया, जिसमें बच्चे, महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी थे, क्योंकि उनके पॉर्न आते हैं, उनके लिए था। एक दिन सुप्रीम कोर्ट खड़ा होता है और 66-ए आईटी एक्ट को खत्म कर देता है।''

निशिकांत दुबे ने आगे कहा, ''मैंने आर्टिकल-141 का काफी अध्ययन किया है। यह कहता है कि हम जो कानून बनाते हैं, वह लोअर कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक लागू है। आर्टिकल-368 कहता है कि इस देश के संविधान के तहत संसद को सभी कानून बनाने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति, राज्यपाल से कह रहा है कि तीन महीने में क्या काम करना है। यह देश राम, कृष्ण, सीता, राधा, सनातन आदि की परंपरा है। जब राम मंदिर का विषय होता है तो कहते हो कि कागज दिखाओ। ज्ञानवापी, मथुरा में कागज मांगते हैं, लेकिन मुगलों के बाद जो मस्जिद बनी हैं, उस पर कहते हैं कि आप कागज कहां से दिखाएंगे?''

बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। कोर्ट का एकमात्र उद्देश्य है- Show me the face, we will show you the Law है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। कोर्ट की सीमा है कि भारत का संविधान जिसस कानून को बनाता है, उसका व्याख्या करे। यदि वह व्याख्या नहीं कर सकता और सबकुछ के लिए सुप्रीम कोर्ट ही जाना है तो इस संसद का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए। जब निशिकांत दुबे से पूछा गया कि वक्फ कानून पर जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर इसे असंवैधानिक बोला जा रहा है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए, इस पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हां, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए, तो इस पर क्या कहेंगे। इस सवाल पर दुबे ने जवाब दिया, ''इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार केवल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना हैं।''

अगला लेखऐप पर पढ़ें