तिरंगा हमारी शान, भारतीयता हमारी पहचान: धर्मराज
Kausambi News - शनिवार को ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मंझनपुर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ के बाद यह यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर...
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर शनिवार को सेना का जयघोष भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में हुआ। इस दौरान नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ व हवन कर मंदिर प्रांगड़ से मंझनपुर डायट मैदान तक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा। कार्यक्रम के दौरान सेना के पराक्रम को लेकर किये गए जयघोष से पूरा मंझनपुर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने इस मौके पर बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक सफल अभियान का नाम है। इसमें जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को नष्ट किया। इतना ही नहीं क्षेत्र में शांति स्थापित की तथा भारतीय सेना के जवानों ने अपनी वीरता और साहस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर, जिला संयोजक कार्यक्रम व जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, कविता पासी, ज्योति केसरवानी, नीतू कनौजिया समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यक्रम उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।