भूलकर भी होम डेकोरेशन के लिए ना लाएं ये 5 पौधे, सेहत कर देंगे खराब never keep these 5 poisonous plants at home can cause health problems plants not good for health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थnever keep these 5 poisonous plants at home can cause health problems plants not good for health

भूलकर भी होम डेकोरेशन के लिए ना लाएं ये 5 पौधे, सेहत कर देंगे खराब

क्या आप जानते हैं, घर पर सजाए जाने वाले सभी पौधे सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। जी हां, कुछ खास पौधे देखने में तो खूबसूरत लगते हैं लेकिन असल में इतने जहरीले होते हैं कि उनके संपर्क में आने से व्यक्ति की सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 09:19 AM
share Share
Follow Us on
भूलकर भी होम डेकोरेशन के लिए ना लाएं ये 5 पौधे, सेहत कर देंगे खराब

खूबसूरत हरे-भरे लाल-पीले फूलों से लदे, पौधे ना सिर्फ वातावरण को साफ और सुरक्षित बनाते हैं बल्कि देखने वाले के मन को भी भीतर तक पॉजिटिविटी से भर देते हैं। यही वजह है कि लोग अपने ऑफिस से लेकर घर को सजाने तक के लिए कई तरह के खूबसूरत प्लांट्स खरीदकर लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, घर पर सजाए जाने वाले सभी पौधे सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। जी हां, कुछ खास पौधे देखने में तो खूबसूरत लगते हैं लेकिन असल में इतने जहरीले होते हैं कि उनके संपर्क में आने से व्यक्ति की सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है।

घर पर भूलकर भी ना लगाएं ये 5 जहरीले पौधे

व्‍हाइट स्नेकरूट

व्‍हाइट स्नेकरूट का पौधा, देखने में जितना खूबसूरत होता है सेहत के लिए उतना ही जहरीला माना जाता है। इस पौधे में छोटे-छोटे सफेद फूल होते हैं। NCBI की रिपोर्ट के अनुसार, इस पौधे में एक तरह का जहरीला अल्कोहल ट्रेमैटोल पाया जाता है। जिसका सेवन करने से इंसान के शरीर में जहर फैल जाता है।

धतूरा

धतूरा एक फूल वाला पौधा है, जिसके बीज, फूल और पत्तियां सब कुछ बेहद जहरीली होती हैं।इसके सेवन से व्यक्ति को मतली, उल्टी, चक्कर, भ्रम, और गंभीर मामलों में कोमा या मृत्यु हो सकती है। इस पौधे को बच्चों और पालतू जानवरों के संपर्क से दूर रखें।

एकोनाइट

एकोनाइट के पौधे को 'विष का राजा' भी कहा जाता है। यह पौधा पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। इस पौधे के त्वचा के संपर्क में आने से जलन, निगलने पर सांस लेने में कठिनाई, और मृत्यु तक हो सकती है। इसे अपने घर के बगीचे में लगाने की गलती ना करें।

लैंटाना

लैंटाना नाम का यह रंग-बिरंगा झाड़ीदार पौधा सजावट के लिए काफी पसंद किया जाता है, लेकिन असल में यह बहुत जहरीला होता है। इसकी पत्तियों या जामुन में ट्राइटरपेनोइड्स नामक रसायन होते हैं। ये रसायन अगर निगले जाएं तो हानिकारक हो सकते हैं। ऐसा करने पर उल्टी, दस्त, और लीवर क्षति तक हो सकती है। इसे पालतू जानवरों और बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

अरंडी

यह एक जंगली पौधा है, जो कहीं भी उग जाता है। यह इतना जहरीला होता है कि इसके कुछ बीच के सेवन तक से गंभीर पेट दर्द, उल्टी के साथ व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। बता दें, इसमें मौजूद राइसिन नाम का जहर कोशिकाओं के अंदर प्रोटीन के संश्लेषण को रोक देता है।

बरतें ये कॉमन सावधानियां

-जहरीले पौधे घर या बगीचे पर लगाने से बचें।

-पौधों के संपर्क में आने से पहले दस्ताने पहनें और बाद में त्वचा को अच्छी तरह साफ कर लें।

-अगर कोई जहरीला पौधा खा लिया जाए, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

- पौधों की पहचान और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी रखने के बाद ही घर पर कोई पौधा लगाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।