Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsNawal Kishore Sharma Appointed as Kumaon Division President of Uttarakhand State Movement Employees Welfare Council
नवल बने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष
रुद्रपुर। नवल किशोर शर्मा को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा और अपात्र कर्मचारियों की...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 18 May 2025 08:27 PM
रुद्रपुर। सहकारिता विभाग में एडीसीओ पद पर तैनात नवल किशोर शर्मा को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी ने रविवार को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवल ने कहा कि जल्द ही सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कहा कि अपात्र राज्य कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। आंदोलनकारी कर्मचारियों को सम्मान दिलाने के साथ उनके हितों से जुड़े कार्य किए जाएंगे। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने के पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।