Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनBride Sonakshi Sinha slays the wedding reception in Red Saree See specialties in her look

Sonakshi-Zaheer Wedding: वेडिंग रिसेप्शन में छा गईं दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा, लुक में है ये 5 खासियत

  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून की शाम को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज कर एक-दूसरे का हाथ थामा है। इस सेरेमनी के बाद वेडिंग रिसेप्शन हुआ है, इस दौरान सिंदूर और लाल साड़ी में उनका लुक छा गया। देखिए, अदाकारा के लुक की खास बातें

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 June 2024 06:38 AM
share Share
Follow Us on
Sonakshi-Zaheer Wedding: वेडिंग रिसेप्शन में छा गईं दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा, लुक में है ये 5 खासियत

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ लाइफ की नई पारी की शुरुआत कर ली है। बीती शाम यानी 23 जून को दोनों ने शादी की और फिर मुंबई में इस कपल का ग्रैंड वेडिंग फंक्शन रखा गया। हिंदी सिनेमा कई सितारों ने एक्ट्रेस की शादी में शामिल होकर चार चांद लगा दिए हैं। इस दौरान दुल्हन सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने दिखाई दीं। जिसके बाद उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है। देखिए सोनाक्षी के लुक की 5 खास बातें-

चुनी सिंपल साड़ी

माना जाता है कि दुल्हन को हमेशा हैवी कपड़ों को चुनना चाहिए। हालांकि, ये सही नहीं है। एक्ट्रेस सोनाक्षी ने भी इस स्टीरियोटाइप को तोड़के हुए शादी और रिसेप्शन के लिए एक सिंपल साड़ी को चुना है। वेडिंग रिसेप्शन के लिए सोनाक्षी ने लाल रंग की चांद बूटा वाराणसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी को पहना था। सिंपल सी साड़ी पहनने के बाद भी अदाकार अपने वेडिंग रिसेप्शन लुक में छा गईं।

ब्लाउज डिजाइन को रखा सोबर

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन को भी सिंपल रखा था, जो दिखने में सोबर और डिसेंट लग रहा था। फ्रंट से ये राउंड नेक में था। और बैक से भी इसका पैटर्न सिंपल रखा था। अपने लुक के लिए एक्ट्रेस ने बैकलेस ब्लाउज नहीं चुना।

चुना सिंगल चोकर

सुंदर दिखने और लुक को खास बनाने के लिए अदाकारा ने लाल साड़ी के साथ एक सिंगल चोकर सेट को कैरी किया। इस चोकर सेट में हरे रंग के मोती लगे हुए थे।

झुमके स्टाइल में थे ईयररिंग्स

अधिकतर अदाकारा जब नेकलेस पहन लेती हैं तो फिर कानों के लिए स्टड स्टाइल ईयररिंग्स को चुनती हैं। हालांकि, सोनाक्षी ने ऐसा नहीं किया। एक्ट्रेस ने इस लुक में सेट की मैचिंग के लॉन्ग ईयररिंग्स को कैरी किया है।

नहीं लगाई मेहंदी

सभी दुल्हनें शादी से पहले अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। हालांकि, सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए मेहंदी ही नहीं लगवाई। फोटो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने हाथों पर आलता लगाया है। हालांकि, ये लाल मेहंदी भी हो सकती है। हाथों पर लगा ये पैटर्न काफी सुंदर लग रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें