Vat Savitri: व्रत से पहले पैरों में रचाएं मेहंदी की ये खास डिजाइन, सब करेंगे वाहवाही
- Foot Mehendi Designs: हिंदू धर्म में मेहंदी के बिना व्रत को अधूरा माना जाता है। खासकर सुहागिन महिलाएं व्रत से पहले हाथों और पैरों में मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। ऐसे में यहां देखिए पैरों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन-

हिंदू धर्म के मुताबिक सालभर में कई तरह के त्योहार और व्रत आते हैं। अब हाल ही में वट सावित्री व्रत आने वाला है। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखने का विधान है। इस साल ये व्रत 6 जून को है। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। यही वजह है कि ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस दिन बड़ के पेड़ की पूजा की जाती है। व्रत के खास मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जब बात सोलह श्रृंगार की होती है तो मेहंदी जरूर लगवाई जाती है। ऐसे में पैरों पर मेहंदी लगाने के लिए यहां देखिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन।
पैरों के लिए मेहंदी डिजाइन

इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगने के बाद काफी सुंदर दिखते हैं। वहीं इस तरह के पैटर्न को आप आसानी से लगा भी सकते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं, क्योंकि ये फटाफट लग जाएगा।

अगर आपको सर्कल मेहंदी पसंद है तो आप इस पैटर्न के चुन सकती हैं। ये काफी अच्छा डिजाइन है। कुछ ब्राइडल्स को भी इस तरह का डिजाइन पैरों में लगाया जाता है। आपका अगर ये पहला वट सावित्री व्रत है तो आप इस तरह के डिजाइन को लगवा सकती हैं।

इन दिनों थ्री डी मेहंदी डिजाइन काफी क्रेज में है। ऐसे में पैरों पर आप इस तरह के डिजाइन को लगा सकते हैं। ये रचने के बाद काफी अच्छा लगता है।

अगर आपको भरा हुआ मेहंदी डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह के पैटर्न को लगा सकती हैं। ये काफी अच्छा लगता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।