Jain Community Welcomes Tricolor Yatra in Ramgarh with Enthusiasm जैन समाज ने तिरंगा यात्रा का किया जोरदार स्वागत, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJain Community Welcomes Tricolor Yatra in Ramgarh with Enthusiasm

जैन समाज ने तिरंगा यात्रा का किया जोरदार स्वागत

रामगढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा का जैन मंदिर के सामने जैन समाज ने जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष राजेन्द्र चूड़ीवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने यात्रा की अगवानी की। यात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेयजल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 16 May 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
जैन समाज ने तिरंगा यात्रा का किया जोरदार स्वागत

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा का जैन मंदिर के सामने जैन समाज रामगढ़ की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र चूड़ीवाल के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने यात्रा की अगवानी की। यात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेयजल और गुड़ चने का वितरण किया। यात्रा के समापन के अवसर पर जैन समाज के सचिव योगेश सेठी सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जैन समाज देश के प्रति अपने नैतिक जिमेवारी का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर है। इसके पूर्व जैन मंदिर में पुण्यार्जक रथ का आगमन हुआ। अष्टापद गुरुग्राम हरियाणा से आए इस रथ की भरपूर अगवानी की गई।

रथ का स्वागत सचिव योगेश सेठी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि अष्टापद गुरुग्राम में जैन धर्म के तीर्थंकर मुनिसुव्रत नाथ की 151 फीट ऊंची उतंग अष्टधातु की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। रथ के माध्यम से समाज के सदस्यों को इस मंदिर एवं प्रतिमा निर्माण की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में राजू पाटनी, ललित चूड़ीवाल, प्रवीण जैन, विकास जैन, सुभाष सेठी, अशोक चूड़ीवाल, कमल पाटनी, नितिन पाटनी, अरविंद सेठी, अशोक काला, पूर्व अध्यक्ष माणिक चंद्र जैन ने अपना सराहनी योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।