Tiranga Yatra Celebrates Indian Soldiers Bravery During India-Pak War नागरिक मंच ने मेदिनीनगर में सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTiranga Yatra Celebrates Indian Soldiers Bravery During India-Pak War

नागरिक मंच ने मेदिनीनगर में सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

मेदिनीनगर में नागरिक मंच ने भारत-पाक युद्ध में वीरता दिखाने वाले सैनिकों को सम्मानित करने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजित की। यात्रा में स्थानीय नेता शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 16 May 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
नागरिक मंच ने मेदिनीनगर में सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नागरिक मंच ने भारत-पाक युद्ध में जौहर दिखाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में पलामू के सांसद वीडी राम, पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी आदि के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिक शहर के साहित्य समाज स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर से निकले। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा और तख्ती लिए चल रहे थे। लोग भारत माता की जय...आदि नारे भी लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा संस्कृत महाविद्यालय परिसर से निकलकर शहर के चौक-चौराहे होते हुए छहमुहान पर समाप्त हुई।

सांसद वीडी राम ने तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि जिस तरह पहलगाम में पर्यटकों पर हमला हुआ था, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो हरकत किया, उसके खिलाफ भारतीय सेना ने कार्रवाई की है। भारतीय सेना की कार्रवाई से यह बात साबित हो गई कि भारत एक विकसित राष्ट्र है। पांकी के विधायक ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को सबक सिखाने काम किया है। बदलते भारत में आतंवाद का कोई स्थान नहीं है। डालटनगंज के विधायक ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने जिस तरह युद्ध किया, इससे पूरे भारतीयों को गर्व है। भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। जिससे यह संदेश गया है कि पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के साथ पूरा देश साथ है। सेना की कार्रवाई से देश का मान सम्मान बढ़ा है। यह साबित हुआ कि भारत की ओर कोई भी टेढ़ी नजर रखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेना ने साहस दिखाया इससे सभी भारतीय गौरव महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मेयर अरूणा शंकर,पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, भाजपा नेता परशुराम ओझा, दुर्गा जोहरी, सुमन उरांव, रामजी उरांव, ममता शरण, रीना किशोर, विजय कुमार समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।