Severe Storm Topples Tree Damages House in Tarwadih Village Palamu District 15 दिन के बाद भी घर पर गिरे पेड़ को नहीं हटाया, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsSevere Storm Topples Tree Damages House in Tarwadih Village Palamu District

15 दिन के बाद भी घर पर गिरे पेड़ को नहीं हटाया

मेदिनीनगर के पांकी अंचल क्षेत्र के तरवाड़ीह गांव में 14 अप्रैल को आंधी के कारण एक विशाल शीशम का पेड़ मनू कुमार के घर पर गिर गया। इससे घर और बिजली के पोल में नुकसान हुआ। मनु कुमार ने स्थानीय थाना और वन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 29 April 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
15 दिन के बाद भी घर पर गिरे पेड़ को नहीं हटाया

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला पांकी अंचल क्षेत्र के तरवाड़ीह गांव में मेदिनीनगर पांकी मुख्य पथ के किनारे लगे विशाल शीशम का पेड़ आंधी के कारण 14 अप्रैल को मनू कुमार के घर पर गिर गया है इससे घर सहित बिजली के पोल तार भी टूट गया था। घर को काफी नुकसान हुआ है। घटना से प्रभावित मनु कुमार ने पांकी थाना और मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी दिया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी पथ निर्माण विभाग को पेड़ काटने की अनुमति दे दी है] इसके बाद भी पथ निर्माण विभाग ने सोमवार तक पेड़ को नहीं हटाया है। हालांकि बिजली विभाग ने आंधी से टूटे पेड़ के कारण टूटे हुए पोल तार को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया है। पथ निर्माण विभाग पलामू के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार तक इसकी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति मिलती है तो उसे काट कर हटा दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।