मंत्री से कोडरमा के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग
कोडरमा के युवा समाजसेवी राम कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड सुविधा, हड्डी रोग विशेषज्ञ की रात में उपलब्धता...

कोडरमा। रक्तदान में सम्मानित जिले के युवा समाजसेवी राम कुमार ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। उन्होंने सदर अस्पताल में सरकारी दर पर अल्ट्रासाउंड सुविधा को पुनः शुरू की मांग की है,जो पिछले एक साल से बंद है। इसके अलावा सदर अस्पताल में रात्रि में भी हड्डी रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहो कहा है। क्योंकि कोडरमा घाटी क्षेत्र है और सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इससे घायलों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में होने वाली सीटी स्कैन सुविधा, जो पहले हरा राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में उपलब्ध थी, को पुनः शुरू करने भी मांग की है,जो फिलहाल यह सुविधा बंद है। इसके बंद होने से हरा राशन कार्डधारियों को परेशानी हो रही है। रात में स्त्री रोग विशेषज्ञ की बहाली की मांग की है,क्योंकि रात में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी में अत्यधिक परेशानी होती है। उन्होंने उम्मीद जताया कि मांगों को पूरा करने से सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।