Electricity Department Raids in Kolhan 76 Arrested for Power Theft कोल्हान : बिजली चोरी में सौ लोगों पर 12.33 लाख का जुर्माना, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsElectricity Department Raids in Kolhan 76 Arrested for Power Theft

कोल्हान : बिजली चोरी में सौ लोगों पर 12.33 लाख का जुर्माना

पूर्वी सिंहभूम में बिजली विभाग की टीम ने 772 जगहों पर छापेमारी की। 76 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा गया, जिन पर 12.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जमशेदपुर में 321 स्थानों पर छापेमारी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 15 May 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
कोल्हान : बिजली चोरी में सौ लोगों पर 12.33 लाख का जुर्माना

पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान में बिजली विभाग की टीम ने 772 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 76 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया और अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इन लोगों पर 12.33 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया। बिजली जीएम अजीत कुमार ने बताया कि कोल्हान में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की गई है। जमशेदपुर अंचल में 321 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 38 लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। इनसे 8.97 लाख जुर्माना वसूला गया। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चाईबासा अंचल में 451 लोगों के घरों में छापामारी हुई, जिसमें 38 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 3.36 लाख जुर्माना वसूला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।