Police Recover Stolen Bike in Giridih Arrest Suspect Within 24 Hours चोरी हुई बाइक बरामद, एक गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPolice Recover Stolen Bike in Giridih Arrest Suspect Within 24 Hours

चोरी हुई बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

गिरिडीह में नगर पुलिस ने सर्कस मैदान के पास से चोरी हुई बाइक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। मनीष यादव नामक युवक को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाइक मो फैयाज आलम की थी, जो क्रिकेट...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 15 April 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
चोरी हुई बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सर्कस मैदान के पास से चोरी हुई बाइक को नगर पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बाइक चोरी के इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक स्वामी विवेकानंद कॉलोनी स्थित मनीष यादव पिता टिंकू यादव को गिरफ्तार किया है। चोरी हुई बाइक मनीष यादव के घर से पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल, 13 अप्रैल की सुबह सर्कस मैदान से होण्डा कंपनी की एक बाइक की चोरी हो गई थी। बाइक भण्डारीडीह केरवाटांड़ निवासी मो फैयाज आलम क्रिकेट खेलने के लिए अपने साथ लेकर सुबह छह बजे सर्कस मैदान आया था। बाइक मो फैयाज अहमद के भाई की थी। जब क्रिकेट खेलने के बाद मो फैयाज बाइक जहां खड़ी की थी वहां सुबह लगभग सात बजे डॉ एके देव की तरफ वाले सड़क पर राउण्ड गेट के पास बाइक लेने पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। इसके बाद इसकी जानकारी उसने नगर पुलिस को दी। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल मामले की तफ्तीश शुरू की। इस बीच थाना प्रभारी को चोरी हुई बाइक को लेकर कुछ सुराग मिला। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुअनि विक्रम कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पुलिस ने बजरंग चौक में मनीष यादव के घर में छापामारी कर चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया। साथ ही चोरी करने के आरोप में मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर थाना प्रभारी शैलेश ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी मनीष यादव को सोमवार को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।